Home देश उप राष्ट्रपति नायडू आज हरिद्वार में, इस अंतर्राष्ट्रीय संस्थान का करेंगे उद्घाटन…

उप राष्ट्रपति नायडू आज हरिद्वार में, इस अंतर्राष्ट्रीय संस्थान का करेंगे उद्घाटन…

0

हरिद्वार, ब्यूरो। देश के उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू आज हरिद्वार पहुंचे हैं। इससे पहले उप राष्ट्रपति के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश के कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी और महामहिम राज्यपाल ने स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां नव निर्मित दक्षिण एशियाई शांति एवं सुलह संस्थान के उद्घाटन लिये पहुंचे हैं। इसके साथ ही एशिया के पहले बाल्टिक सेंटर का भी वह निरीक्षण भी करेंगे।

dev sanskrit vv

देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के पहुंचने और विश्वविद्यालय में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अवलोकन करने की जानकारी दी है। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू देर शाम तक लौट जाएंगे। उप राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है। उप राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन भी तैयार है। उप राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए देव संस्कृति विश्वविद्यालय में सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली गई हैं।

Exit mobile version