/ Feb 25, 2026
All rights reserved with Masterstroke Media Private Limited.
UMESH SHARMA KAU APOLOGY: राजधानी के शिक्षा निदेशालय में हुई हालिया विवादित घटना के बाद रायपुर से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने अपना पक्ष रखते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। मंगलवार को देहरादून स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान विधायक ने इस पूरे घटनाक्रम पर खेद व्यक्त किया। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बताया कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के एक विद्यालय के लिए भूमि दान करने वाले स्वर्गीय पदम सिंह रावत के परिवार के साथ शिक्षा निदेशालय गए थे।
विवाद की जड़ करीब डेढ़ बीघा भूमि का नामकरण दानदाता के नाम पर करने का लंबित प्रकरण था। (UMESH SHARMA KAU APOLOGY) विधायक के अनुसार, बातचीत के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया और “जाने-अनजाने में” वह अप्रिय घटना घट गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे एक जनप्रतिनिधि के रूप में वहां केवल विवाद सुलझाने गए थे, लेकिन जो कुछ भी हुआ उसका उन्हें गहरा दुख है।
सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए विधायक ने कहा कि सरकारी अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक उनके परिवार की तरह हैं और वे कभी भी उनका अहित नहीं सोच सकते। उन्होंने भविष्य में इस तरह की स्थिति की पुनरावृत्ति न होने का आश्वासन दिया। काऊ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कानून-व्यवस्था के प्रति गंभीरता की सराहना की और कर्मचारी संगठनों का आभार जताया कि उन्होंने इस संवेदनशील मामले का राजनीतिकरण नहीं होने दिया।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज
All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.