UKSSSC Paper Leak Case : 25000 के ईनामी नकल माफिया मूसा का 1 गुर्गा अरेस्ट, ऐसे करवाई थी नकल

0
306
UKSSSC Paper Leak Case

Uttarakhand News- Dehradun Bureau : UKSSSC Paper Leak Case में STF रोज नकल माफिया को दबोच रही है। 1 दिन पहले ही UP के शातिर नकल माफिया सादिक मूसा पर STF ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। अब UKSSSC Paper Leak Case में सादिक मूसा का गुर्गा संपन्न राव अरेस्ट किया है। आरोपी के घर से 3.80  लाख रुपए कैश बरामद किया गया है। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में लगातार नकल माफियाओं को अरेस्ट कर रही है।

UKSSSC Paper Leak Case

UP के दो नकल माफियाओं पर 25-25 हजार का ईनाम

UKSSSC Paper Leak Case में आज भी एसटीएफ ने यूपी के बड़े नकल माफिया सादिक मूसा के करीबी संपन्न राव को गोमतीनगर लखनऊ से अरेस्ट किया है। आरोपी के घर से UKSSSC Paper Leak Case से कमाए 3.80 लाख रुपये कैश बरामद किए गए हैं। बता दें कि UKSSSC Paper Leak Case में एक दिन पहले ही उत्तराखंड एसटीएफ ने यूपी के दो नकल माफियाओं पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। इससे पहले STF ने मूसा और सम्पन्न राव के एक और करीबी बिपिन बिहारी के लखनऊ के आवास से 6 लाख बरामद किए थे।

UKSSSC Paper Leak Case UKSSSC Paper Leak Case: 21 आरोपियों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट

बता दें कि एक दिन पहले स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में 21 गिरफ्तार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगा दिया है। दूसरी ओर उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने अब उत्तर प्रदेश के दो नकल माफियाओं पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया है। इनाम घोषित करने के एक दिन बाद ही एसटीएफ ने सादिक मूसा के साथी को अरेस्ट किया है। STF ने UP के सादिक मूसा, योगेश्वर राव को इस पेपर लीक का मास्टर माइन्ड बताते हुए 21 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है।

इन पर लगाया गैंगस्टर एक्ट, रायपुर थाने में 1 और केस दर्ज 

STF ने UP के सादिक मूसा, योगेश्वर राव को इस पेपर लीक का मास्टर माइन्ड बताते हुए 21 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। इनमें सादिक मूसा, योगेश्वर राव और पूर्व में अरेस्ट हाकम सिंह रावत, केन्द्रपाल, प्रिंटिंग प्रेस मालिक राजेश कुमार चौहान, जयजीत दास, अभिषेक वर्मा, मनोज जोशी, चंदन सिंह मनराल, अंकित रामोला, मनोज जोशी अल्मोड़ा, दीपक शर्मा महेंद्र सिंह चौहान, हिमांशु कांडपाल, जगदीश गोस्वामी, कुलवीर सिंह दिनेश चंद्र जोशी समेत 21 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाकर रायपुर थाने में 1 और केस कल देर रात दर्ज कर लिया गया है।

इन नकल माफिया पर 25-25 हजार का ईनाम

1.सैय्यद सादिक मूसा निवासी अंबेडकरनगर उत्तरप्रदेश

UKSSSC Paper Leak Case
सैय्यद सादिक मूसा निवासी अंबेडकरनगर उत्तरप्रदेश

2.योगेश्वर राव निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश

UKSSSC Paper Leak Case
योगेश्वर राव निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश

UKSSSC Paper Leak Case: 92 लाख कैश किए जा चुके बरामद 

एसएसपी एटीएफ अजय सिंह ने बताया कि यूकेएसएसएसी पेपर लीक में भी तक 92 लाख कैश बरामद किए जा चुके हैं। साथ ही पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगणों की करोड़ों की अवैध संपत्ति का भी पता लगाया गया है और दर्जनों बैंक अकाउंट को फ्रीज किए जा चुका हैं। एसटीएफ उत्तराखंड ने उत्तर प्रदेश के नकल माफियों के अहम साथी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुख्ता साक्ष्य और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर आरोपी संपन्न राव को एसटीएफ ने गोमतीनगर लखनऊ से दबोचा है।

आरोपी विपिन बिहारी के घर से भी मिले थे 6 लाख 

आरोपी मूल रूप से गाजीपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है और नकल सरगना सादिक मूसा का साथी है। आरोपी यूकेएसएसएसी वीडीओ/वीपीडीओ भर्ती परीक्षा दिसंबर 2021 से पहले अन्य आरोपियों के साथ हल्द्वानी में आकर ठहरा और पेपर लीक करने में अहम भूमिका आरोपी की रही है। एसटीएफ उत्तराखंड ने आरोपी संपन्न राव से परीक्षा लीक प्रकरण से प्राप्त 3.80 लाख कैश बरामद किया है। एसटीएफ उत्तराखंड ने पूर्व में गिरफ्तार अन्य दूसरे आरोपी विपिन बिहारी के घर से परीक्षा में पेपर लीक के माध्यम से प्राप्त 6 लाख भी लखनऊ के आवास से बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें:

UKSSSC Paper leak Case: आखिर नप गये संतोष बडोनी, देर रात शासन ने किया निलंबित

UKSSSC Paper Leak : 1 और छोटी मछली दबोची, बड़े मगरमच्छ बेखौफ! UKSSSC का ही PRD कर्मी अरेस्ट

For Latest News of Uttarakhand Subscribe devbhoominews.com : https://devbhoominews.com/