Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 यहां उजपा ने रोका भाजपा का काफिला, जमकर हुई झड़प; ये वीडियो...

यहां उजपा ने रोका भाजपा का काफिला, जमकर हुई झड़प; ये वीडियो वायरल…

0

नई टिहरी, ब्यूरो। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज शनिवार को नई टिहरी से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय और पूर्व मंत्री दिनेश धनै की पार्टी उजपा के कुछ कार्यकर्ताओं में झड़प देखने को मिली। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उजपा कार्यकर्ता उनके कार्यकर्ताओं से मारपीट पर उतारू हो गए हैं। कुछ वीडियो भी इसके वायरल हो रहे हैं। इसमें कुछ उजपा कार्यकर्ता धौंस दिखाते हुए दिख रहे हैं। एक महिला भी परेशान होकर इनके लिए गढ़वाली में कुछ बोल रही है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को कम ही समय बचा है। ऐसे में कौन जीतेगा चुनावी दंगल में रण देखिए एक क्लिक में हमारे साथ…

YOU MAY ALSO LIKE

मिली जानकारी के अनुसार नई टिहरी जिले के कुठा ग्राम सभा के भ्रमण के पश्चात वापसी के दौरान दिनेश धनाई के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय का काफिला रोक कर अभद्रता की। भाजपा कार्यकर्ताओं का अरोप है कि उनसे अभद्रता और मारपीट की गई। कुछ ऐसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। गुंडा गर्दी पर उतरे उजपा कार्यकर्ता धौंस दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस झड़प में भाजपा के कुछ कार्यकर्ता चोटिल भी हुए हैं। आप भी देखिए वीडियो…

https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2022/02/dhanai-ujpa-gundagardi.mp4
ujpa 1

Exit mobile version