तुंगनाथ पहुंचे रिकार्ड श्रद्धालु, 1 लाख से ज्यादा लोगों ने किये दर्शन 

0
155
TUNGNATH YATRA 2023
TUNGNATH YATRA 2023

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK:चारधाम यात्रा अंतर्गत आने वाले तृतीय केदार TUNGNATH YATRA 2023 ने नया रिकार्ड स्थापित कर दिया है। इस साल धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख के पार चली गई है।

बता दें कि इस साल 26 अप्रैल से तृतीय केदार तुंगनाथ की यात्रा शुरू हुई थी। इस साल प्रतिदिन औसतन 500 श्रद्धालु यहाँ पहुंच रहे हैं। बीते रविवार को शारदीय नवरात्र की अष्टमी होने के कारण सुबह से मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। रविवार को दोपहर 12 बजे तक करीब तीन हजार श्रद्धालुओं ने बाबा तुंगनाथ के दर्शन किये।

TUNGNATH YATRA 2023
TUNGNATH YATRA 2023

साल 2023 में श्रद्धालुओं की संख्या 1,00,500 पहुंच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पूर्व तुंगनाथ में वर्ष 2019 में पूरे यात्राकाल में 25 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए थे।

TUNGNATH YATRA 2023:चारधाम यात्रा ने भी तोड़े थे रिकार्ड

चारधाम यात्रा प्रारम्भ होने के बाद केदारनाथ धाम में लगभग 17 लाख 08 हजार, बदरीनाथ धाम में 15 लाख 90 हजार, गंगोत्री में 08 लाख 46 हजार, यमुनोत्री में 06 लाख 94 हजार, हेमकुण्ड साहिब में 01 लाख 77 हजार से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किये जा चुके हैं। श्री  हेमुण्ड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।
CHARDHAM YATRA 2023
CHARDHAM YATRA 2023

CHARDHAM YATRA 2023: श्रद्धालुओं ने रच दिया नया इतिहास, 50 लाख पार गई संख्या

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज