सुबह-सुबह तोताघाटी के पास दुःखद हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पांच की मौके पर ही मौत

0
176

नई टिहरी/देवप्रयाग, ब्यूरो। उत्तराखंड में सड़क हादसों में लगातार लोग जान गंवा रहे हैं। राज्य की पहाड़ी सड़कों पर कई बार ड्राइवर अंदाजा नहीं लगा पाते और हादसों का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही एक हादसा आज सुबह-सुबह तोताघाटी के पास हो गया जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। सभी मृतक चमोली जनपद के एक ही गांव और परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

बता दें कि पुलिस को आज सुबह-सुबह करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली कि एक कार तोताघाटी के पास खाई में गिर गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में मृतक लोगों के शव रेस्क्यू कर अस्पताल तक पहुंचा दिए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर तोता घाटी से आगे सफेद पहाड़ में आज सुबह 6.30 बजे एक कार संख्या यूपी 15 डीएल 1061 लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में सवार सभी 5 व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु हो गई है। थानापुलिस देवप्रयाग, एसडीआरएफ, तहसील प्रशासन देवप्रयाग की ओर से रेस्क्यू कर सभी शवों को खाई से निकाल लिया गया है।

accident devprayag

दुःखद हादसे में मृतक लोग…

पिंकी उम्र 25 वर्ष पुत्री त्रिलोक सिंह ग्राम  बांक चौकी लोहाजंग थाना/तहसील थराली जनपद चमोली।
प्रताप सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र देव सिंह ग्राम  बांक चौकी लोहाजंग थाना/तहसील थराली जनपद चमोली।
भागीरथी देवी पत्नी प्रताप सिंह उम्र 36 वर्ष ग्राम  बांक चौकी लोहाजंग थाना/तहसील थराली जनपद चमोली।
विजय उम्र 15 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह ग्राम  बांक चौकी लोहाजंग थाना/तहसील थराली जनपद चमोली।
मन्जु पुत्री प्रताप सिंह उम्र 12 वर्ष ग्राम  बांक चौकी लोहाजंग थाना/तहसील थराली जनपद चमोली।

सुबह-सुबह तोताघाटी के पास दुःखद हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पांच की मौके पर ही मौत