BREAKING NEWS..तेज आंधी तूफान के बाद यहां गिरा विशालकाय पेड़, ट्रैक्टर समेत पांच सवार दबे

0
171

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज दोपहर बाद से ही तेज हवाएं और आंधी तूफान के कारण एक ओर जहां कई घंटों तक बत्ती गुल रही वहीं, मसूरी मार्ग पर कुठालगेट के पास एक विशालकाय पेड़ ट्रैक्टर सवार लोगों पर गिर पड़ा। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं जिनमें से दो की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के बाद पुलिस 108 सेवा की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही इस हादसे के बाद रोड पर भी दोनों ओर लंबा जाम लग गया। किसी तरह पेड़ को काटकर हटाया गया तब जाकर स्थिति सामान्य हुई है। वहीं, पेड़ की चपेट में आए ट्रैक्टर और सवार लोगों में से दो लोग काफी सीरियस हैं और जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे बताए जा रहे हैं। बात दें आज दोपहर बाद से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा था। आसमान में पहले काले बादल छाए रहे। इसके बाद तेज गति से हवाएं चलने लगी।

ped gira

प्रदेश की राजधानी देहरादून तेज आंधी के दौरान कुठाल गेट के पास से गुजर रहे ट्रैक्टर UKO7-CB-8425पर अचानक एक बड़ा पेड़ गिर गया। विशालकाय पेड़ गिरने के बाद इसके नीचे ट्रैक्टर सवार पांच लोग दब गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया और घायलों को तुरंत अस्पताल तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल दो लोगों की हालत बहुत सीरियस बनी हुई है। अस्पताल में सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर हायर सेंटर भी रेफर किया जा सकता है। पेड़ गिरने से ट्रैफिक भी जाम हो गया था। बाद में किसी तरह इस विशालकाय पेड़ को काटकर हटाया गया। इसके बाद लोगों ने लंबे जाम से राहत की सांस ली।