Home स्पोर्ट्स अब पाकिस्तान के लेफ्ट हैंडर बॉलर की खैर नहीं, ऋषभ पाकिस्तान के...

अब पाकिस्तान के लेफ्ट हैंडर बॉलर की खैर नहीं, ऋषभ पाकिस्तान के खिलाफ कर सकते हैं ओपनिंग

0

T20 World Cup 2022: 23 अक्टूबर को T20 World Cup में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए बीसीसीआई बड़ा फैसला ले सकती है। यह माना जा रहा है कि पाकिस्तान के लेफ्ट हैंडर बॉलर के खिलाफ ओपनिंग के लिए ऋषभ पंत को मैदान में उतार सकते हैं। यह माना जा रहा है कि एक- दो दिन में इस बैकअप प्लान पर मोहर लग सकता है।

पाकिस्तान के लेफ्ट हैंडर बॉलर के सामने लड़खड़ाती है टीम इंडिया

T20 World Cup 2022

अब तक की रणनीति में T20 World Cup 2022 में टीम इंडिया में रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग करेंगे। लेकिन पिछले T20 World Cup  में देखा गया था कि पाकिस्तान के लेफ्ट हैंडर बॉलर शाहीन शाह अफरीदी ने अपने पहले ओवर में रोहित शर्मा और दूसरे ओवर में केएल राहुल को आउट कर दिया था। इस कारण भारतीय टीम शुरुआत में ही लेफ्ट आर्म बॉलर के सामने लड़खड़ाती नजर आई थी। यही नहीं पावरप्ले में लेफ्ट हैंड स्पिनर इमाम वसीम ने भी महत्वपूर्ण निभाई थी।

इस बार वसीम के जगह लेफ्ट हेंडर स्पिनर मोहम्मद नवाज भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस बार भी यही पाकिस्तान की आक्रामक नीति भी है। साथ ही रोहित और केएल राहुल दोनों का ही पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं है।

T20 World Cup 2022: पाकिस्तान की प्लानिंग को फेल करेंगे पंत

यह माना जा रहा है कि लेफ्ट हेंडर बॉलर से मुकाबला करने और शुरुआती ओवर में भारतीय टीम को झटका न लगे इसलिए बीसीसीआई ने ऋषभ पंत को T20 World Cup 2022 में ओपनिंग कराने की प्लानिंग बनाई है। पंत शुरुआत में शाहीन अफरीदी और स्पिनर मोहम्मद नवाज को रोक सकते हैं। इन प्लानिंग के लिए ऋषभ पंत भी तैयारियों में जुट गये हैं।

माना जा रहा है कि ऋषभ ने भी माइंड मेकअप कर दिया है कि वे पाकिस्तान के लेफ्ट आर्म बॉलर पर कहर बन कर मैदान में उतरेंगे। इस बात पर मोहर इसलिए भी लग सकती है कि भारत ने वर्ल्ड कप से पहले दो प्रैक्टिस मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पंत से ही ओपनिंग करवाई थी।

पंत ओपनिंग करेंगे तो ये हो सकते है टीम इंडिया के प्लेइंग 11

T20 World Cup 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ अगर भारत ऋषभ पंत से ओपनिंग कराती है तो यह माना जा रहा है कि दिनेश कार्तिक बाहर हो सकते हैं और उनकी जगह दीपक हुड्डा खेल सकते हैं। अगर ऐसा हुआ ता ऋषभ पंत, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल भारतीय टीम के प्लेइंग-11 हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें…

स्कार्पियो पलटने से दो की मौके पर मौत, मृतकों की शिनाख्त में जुटी पुलिस

Exit mobile version