Home स्पोर्ट्स पहले ही मैच में हुआ बड़ा उलटफेर, नामीबिया ने श्रीलंका को 55...

पहले ही मैच में हुआ बड़ा उलटफेर, नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रन से हराया

0

T20 World Cup 2022 Match: Namibia Beat Sri Lanka: टी-20 वर्ल्ड कप के पहले  ही मैच में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि जिस टीम को कोई जानता भी नहीं उस टीम नामीबिया ने एशिया कप के चैंपियन श्रीलंका को 55 रनों की करारी मात दी है। यहां श्रीलंका एक आसान टारगेट भी चेज नहीं कर पाया।

Namibia Beat Sri Lanka: 108 रन पर सिमट गई श्रीलंका

T 20 World Cup 2022 Match

श्रीलंका को लग रहा था कि नामीबिया के खिलाफ पहले ही मैच में जीत के साथ उनकी शुरुआत होगी। लेकिन श्रीलंका को निराशा हाथ लगी (Namibia Beat Sri Lanka)। पहले खेलते हुए नामीबिया ने श्रीलंका के सामने 164 रनों का आसान लक्ष्य रखा। लेकिन एशिया चैंपियन श्रीलंका 108 रनों पर ही सिमट गई। नामीबिया के ऑलराउंडर मैच को पलटने में कामयाब रहे।

Namibia Beat Sri Lanka: शुरुआत से ही लड़खड़ा गई थी श्रीलंका

Namibia Beat Sri Lanka नामीबिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले खेलते हुए 163 रन बनाए थे। इन रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका का पहला विकेट चौथे ही बॉल पर गिर गया तब कुशल मेंडिस मात्र 6 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद 21 रन पर दो विकेट गिरे। चौथा विकेट 6.3 ओवर में गिरा। उसके बाद श्रीलंका की टीम कुछ संभली लेकिन 11 ओवर में पांचवा विकेट राजपक्षे का गिर गया। फिर श्रीलंका की टीम संभल नहीं पाई और 108 पर ऑल आउट हो गई।

Namibia Beat Sri Lanka: ऑलराउंडर फ्राईलिंक बने प्लेयर ऑफ द मैच

नामीबिया के जीत का पूरा श्रेय ऑलराउंडर फ्राईलिंक को जाता है। नामीबिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही लेकिन फ्राईलिंग जीत हीरो बने और उन्होंने 28 गेंदों में 44 रन बनाये। इसके साथ ही उन्होंने जेज स्मिट के साथ 69 रनों की साझेदारी भी की। यही नहीं फ्राईलिंक ने बॉलिंग में अपना हुनर दिया। उन्होंने 4 ओवर में दो विकेट लिए और मात्र 26 रन दिये।

ये भी पढ़ें…

अब पाकिस्तान के लेफ्ट हैंडर बॉलर की खैर नहीं, ऋषभ पाकिस्तान के खिलाफ कर सकते हैं ओपनिंग

Exit mobile version