हाथरस में सत्संग से बाहर निकलने के दौरान मची भगदड़, 150 से ज्यादा लोग हुए घायल

0
10
Stampede in Hathras
Stampede in Hathras

DEVBHOOMI NEWS DESK: हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ (Stampede in Hathras) मचने से एक भीषण हादसा हुआ है। इसमें 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं 150 से अधिक भक्त घायल हुए हैं। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे में सत्संग के दौरान करीब पंद्रह हजार लोग मौजूद थे। हादसे के बाद घायलों और मृतकों को बस-टैंपों में जिला अस्पताल ले जाया गया। मौके पर डीएम और एसपी भी पहुंच गए हैं।

Stampede in Hathras
Stampede in Hathras

Stampede in Hathras: ये था भगदड़ मचने का कारण

प्राथमिक जांच में और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सत्संग खत्म होने के बाद एक साथ सब लोग बाहर की तरफ निकल रहे थे। हॉल छोटा था और दरवाजा भी छोटा था। इस दौरान पहले निकलने के चक्कर में भगदड़ मच गई। जिसके कारण लोग एक दूसरे पर गिर पड़े। इस दौरान लोग एक दूसरे को देख ही नहीं रहे थे। महिलाएं और बच्चे गिरते चले गए। वहीं भीड़ उनके ऊपर से दौड़ने लग गई। हादसे में घायल होने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे।

यूपी के सीएम योगी ने भी घटना पर दुख जताया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के उचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज