Home Crime चंपावत के इस इलाके से दो महिलाएं 40 लाख की स्मैक के...

चंपावत के इस इलाके से दो महिलाएं 40 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार

0

चंपावत, ब्यूरो। चंपावत उपचुनाव को देखते हुए इस विधानसभा क्षेत्र में अभी आचार संहिता लागू है। ऐसे में पुलिस भी कई अपराधियों को इस दौरान अरेस्ट कर रही है। आज पुलिस ने बनबसा में दो यूपी की शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों से 40 लाख की स्मैक बरामद की गई है। दोनों महिलाएं पुलिस से बचने के लिए अपने तीन साल के छोटे बच्चे को लाई थी। उत्तराखंड में लगातार नशीले पदार्थो के विरुद्ध चल रही मुहिम में चंपावत पुलिस को एक बडी कामयाबी हांसिल हुई है जहां पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद की है।  जहां पुलिस ने दो महिला तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जब कि जनपद चम्पावत में उप चुनाव के मद्दे नजर आदर्श आचार संहिता लागू की गई है। पुलिस ने तस्करों से 352 ग्राम स्मैक पकड़ी है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 40 लाख आंकी गयी है।

smack ke sath arrest

पूछताछ में दोनों महिलाओं द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा यह स्मैक मीरगंज, उत्तर प्रदेश क्षेत्र से सस्ते दामों में खरीदकर टनकपुर, बनबसा व पहाड़ी क्षेत्रों में ऊंचे दामों में बेचा जाता है उनके द्वारा पूर्व में भी स्मैक की तस्करी करने संबंधी बात कही गई। दोनों महिलाएं तस्करी के दौरान पुलिस से बचने हेतु अपने 3 साल के बच्चे को भी साथ में लाई थी ताकि पुलिस को उनके ऊपर शक ना हो पाए। दोनों महिलाओं की उत्तर प्रदेश से आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक चंपावत देवेन्द्र पींचा ने बताया कि थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा स्ट्रांग फार्म बनबसा के पास से उत्तर प्रदेश निवासी 02 महिला तस्करों के कब्जे से 352 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

Exit mobile version