HomeLatest NewsSHARE MARKET LATEST UPDATE: सीजफायर सस्पेंस के बीच निफ्टी और SENSEX में...

SHARE MARKET LATEST UPDATE: सीजफायर सस्पेंस के बीच निफ्टी और SENSEX में गिरावट से शुरुआत

SHARE MARKET LATEST UPDATE: भारतीय शेयर बाजार में आज, पिछले 5 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला थम सा गया है। ईरान और अमेरिका के बीच सीज फायर पर सस्पेन्स बढ़ने से और दुनिया के शेयर बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों से भारत में भी बिकवाली के हालात बना गए हैं। अभी तक के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 700 अंकों तक नीचे गिर गया है, वहीं निफ्टी भी 24000 से फिसल कर 23830 पर कारोबार कर रहा है।

SHARE MARKET LATEST UPDATE:बाजार की ताजा स्थिति

BSE सेंसेक्स- 76,882.79

NSE निफ्टी- 23,841.45

भारतीय रुपया-  92.82

बाजार में गिरावट के मुख्य कारण

  • सीजफायर पर सस्पेन्स- भले ही ईरान और अमेरिका के बीच 2 हफ्ते के लिए युद्ध रुक गया हो, लेकिन इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच लेबनान में संघर्ष जारी है। ईरान ने अमेरिका पर शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाया है, जिससे शांति वार्ता में दिक्कत आ सकती है। इसके कारण होर्मुज फिर बंद हो गया है।
SHARE MARKET LATEST UPDATE
SHARE MARKET LATEST UPDATE
  • कच्चे तेल की कीमतों में फिर उछाल- युद्धविराम की खबरों से जो कच्चा तेल 95 डॉलर के नीचे आ गया था, वह आज फिर चढ़ गया है। ब्रेंट क्रूड वायदा 96.70 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 97 डॉलर के पार पहुंच गया है। सप्लाई चेन बाधित होने के डर से निवेशकों का मनोबल गिरा है। (SHARE MARKET LATEST UPDATE)
  • एशियाई और वैश्विक बाजारों में बिकवाली- अमेरिकी बाजार (8 अप्रैल) तेजी के साथ बंद हुए थे, लेकिन आज एशियाई बाजारों में लाल निशान हावी रहा:

    कोस्पी (दक्षिण कोरिया): -1.50%

    निक्केई (जापान): -0.78%

    शंघाई कंपोजिट (चीन): -0.73%

  • विदेशी निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली-  विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं। बुधवार को भी FII ने लगभग 2,812 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। यह लगातार 26वां सत्र है जब विदेशी निवेशकों ने शुद्ध बिकवाली (Net Selling) की है।
SHARE MARKET LATEST UPDATE
SHARE MARKET LATEST UPDATE

सेक्टरवाइज SHARE MARKET LATEST UPDATE

गिरावट वाले शेयर: अदाणी पोर्ट्स, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक और एलएंडटी के शेयरों में 2% तक की गिरावट दर्ज की गई।

बढ़त वाले शेयर: टाटा स्टील, एनटीपीसी, बीईएल और पावर ग्रिड जैसे शेयरों में खरीदारी देखी गई।

स्मॉलकैप और मिडकैप: बेंचमार्क इंडेक्स के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने बेहतर प्रदर्शन किया और मामूली बढ़त दर्ज की।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से साझा की गई है, इसे निवेश सलाह न माना जाए। शेयर बाजार में निवेश करना जोखिमों के अधीन होता है, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी योग्य या प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से सलाह लेना बेहतर रहेगा। (SHARE MARKET LATEST UPDATE)

जानिए शेयर मार्केट के बारे में और बढ़ाइए अपनी जानकारी 

शेयर मार्केट वह जगह होती है जहां कंपनियों के हिस्से (शेयर) खरीदे और बेचे जाते हैं। जब कोई व्यक्ति किसी कंपनी का शेयर खरीदता है, तो वह उस कंपनी में एक छोटा सा मालिकाना हक हासिल कर लेता है। कंपनियां अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए आम लोगों से पूंजी जुटाने के लिए शेयर बाजार में लिस्ट होती हैं, और निवेशक इन शेयरों में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने की कोशिश करते हैं।

यह बाजार मांग और आपूर्ति के आधार पर चलता है, यानी जितनी ज्यादा किसी शेयर की मांग होती है, उसकी कीमत बढ़ती है और मांग कम होने पर कीमत गिर जाती है। शेयर बाजार के जरिए निवेशक लंबी अवधि में संपत्ति बना सकते हैं, लेकिन इसमें जोखिम भी जुड़ा होता है, इसलिए समझदारी और सही जानकारी के साथ ही निवेश करना जरूरी माना जाता है। (SHARE MARKET LATEST UPDATE)

READ MORE:

FAQs: शेयर मार्केट से जुड़े सवाल

1. आज डॉलर के मुकाबले रुपये की क्या कीमत है?

आज सुबह के आंकड़ों के अनुसार, 1 डॉलर की कीमत लगभग 92.82 रुपये है।

2. आज शेयर बाजार क्यों गिर रहा है?

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के उल्लंघन की खबरों, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण आज बाजार में गिरावट है।

2. निफ्टी और सेंसेक्स का आज का निचला स्तर क्या रहा?

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 76,850 और निफ्टी 23,830 के स्तर तक नीचे गया।

4. किन सेक्टरों में आज सबसे ज्यादा बिकवाली है? (SHARE MARKET LATEST UPDATE)

आज आईटी (IT), ऑटो और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी जा रही है।

Stay connected with Devbhoominews on Instagram, YouTube, Twitter (X), Facebook, LinkedIn, and Pinterest. Use the hashtag #DevBhoomiNews for a chance to be featured in our stories!

For more updates on News, Business, Markets, Auto, Cars & Bikes, Technology, Education, Study & Exams, Sports (including Live Scores), Entertainment (Movies & TV), Lifestyle, Living, Astrology (Rashifal), Reviews, and Guides, keep visiting our blog. Also, don’t forget to read our previous article, Matheesha Pathirana Biography 2026 | Age, KKR, Net Worth, Stats & Family 👉 Join our WhatsApp Community for daily updates and trending news.

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular