Home Crime नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार हुआ 65 वर्षीय बुजुर्ग

नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार हुआ 65 वर्षीय बुजुर्ग

0

Uttarakhand Devbhoomi Desk: उत्तराखंड के चंपावत जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग पर अपनी नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने का आरोप है। बता दें कि बाराकोट तहसील क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के ताऊ पर (Sexual harassment case in uttarakhand) किशोरी से दुष्कर्म कर धमकाने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं बताया गया है कि घटना के सामने आने के बाद से आरोपी फरार है।

ये भी पढ़े:
Surkanda Devi ropeway closed
कल बंद रहेगा सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन

Sexual harassment case in uttarakhand: दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार

पीड़िता की मां का आरोप है कि 65 वर्षीय ताऊ ने 4 दिसंबर को उनकी (Sexual harassment case in uttarakhand) बेटी से दुष्कर्म किया था। और उसके बाद बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद जब किशोरी ने इसकी जानकारी अपनी माँ को दी तो किशोरी की मां ने शनिवार शाम राजस्व पुलिस चौकी में तहरीर दी। वहीं राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़े:
ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा- 1 की मौत

जानकारी के मुताबिक चंपावत जिले में तीन साल में दुष्कर्म और छेड़छाड़ के कुल 25 मामले दर्ज हुए हैं।

Exit mobile version