Home देहरादून हर वोट देश के भविष्य की नींव रखता है, राष्ट्र निर्माण में...

हर वोट देश के भविष्य की नींव रखता है, राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका

0

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के पर एसडीआरएफ के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

देहरादून (अमित रतूड़ी): एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट में राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट मे शपथ ग्रहण समारोह में कोविड मानकों का पालन करते हुए समस्त अधिकारी और कर्मचारियों को शपथ ग्रहण कराई गई।

uttarakhand

गौरतलब है कि हमारा देश भारत विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र है और जनता ही इस अनूठे लोकतंत्र की बुनियाद है। प्रत्येक व्यक्ति का वोट देश के भविष्य की नींव रखता है और राष्ट्र निमार्ण में अहम भूमिका निभाता है। इस भूमिका में खरे उतरने के लिए सभी आमजन के साथ ही अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन करने के साथ ही धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गयी। वाहिनी मुख्यालय के अलावा राज्यभर में व्यवस्थापित एसडीआरएफ की समस्त पोस्टों पर भी सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण करवाई गई।

Exit mobile version