HomeLatest Newsरुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, यात्रियों से भरी बस अलकनंदा में गिरी, 9...

रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, यात्रियों से भरी बस अलकनंदा में गिरी, 9 लोग लापता

RUDRAPRAYAG BUS ACCIDENT: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक टेंपो ट्रैवलर वाहन अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार 20 यात्रियों में से तीन की मौत हो गई, जबकि 9 अभी भी लापता हैं।  घटना ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर क्षेत्र के स्टेट बैंक मोड़ के पास सुबह करीब 7:40 बजे हुई। 31 सीटर टेंपो ट्रैवलर (UK08PA7444) में चालक सहित 20 यात्री सवार थे। बस में अधिकांश यात्री राजस्थान के उदयपुर से संबंधित सोनी परिवार के सदस्य थे। इनके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ यात्री भी शामिल थे।

RUDRAPRAYAG BUS ACCIDENT
RUDRAPRAYAG BUS ACCIDENT

RUDRAPRAYAG BUS ACCIDENT: 9 लोग लापता 

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के समीप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा और सीधे अलकनंदा नदी के तेज बहाव में समा गया। दुर्घटना के समय 8,9 यात्री बस से बाहर छिटक गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीमों ने तत्परता से बचा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक आठ लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जिनमें दो महिलाएं, दो बच्चे और तीन पुरुष शामिल हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें हेली एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

RUDRAPRAYAG BUS ACCIDENT
RUDRAPRAYAG BUS ACCIDENT

रेस्क्यू ऑपरेशन को नदी के तेज बहाव और खतरनाक परिस्थितियों के चलते काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गोताखोरों और सोनार मशीनों की मदद ली जा रही है। श्रीनगर (गढ़वाल) में अलकनंदा पर बने बांध के पास जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें भी तलाश में जुटी हुई हैं। अब तक तीन शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान दीपिका सोनी (42, सिरोही, राजस्थान), हेमलता सोनी (45, गोगुंडा, राजस्थान) और ईश्वर सोनी (46, गुजरात) के रूप में हुई है। 10 यात्रियों का अभी भी कुछ पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने लापता लोगों की पहचान और खोजबीन के लिए विशेष टीमें गठित की हैं।

RUDRAPRAYAG BUS ACCIDENT
RUDRAPRAYAG BUS ACCIDENT

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि रुद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने की खबर अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ और अन्य बचाव एजेंसियों को राहत कार्यों में तेजी लाने और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घटना की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

ये भी पढिए-

CENTRAL ZONAL COUNCIL MEETING 2025
CENTRAL ZONAL COUNCIL MEETING 2025

वाराणसी में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, सीएम धामी ने रखी उत्तराखंड के लिए ये खास मांगे

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular