Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 क्या चौथी बार भी ऋषिकेश विधानसभा सीट जाएगी भाजपा के खेमे में?

क्या चौथी बार भी ऋषिकेश विधानसभा सीट जाएगी भाजपा के खेमे में?

0

ऋषिकेश (संवाददाता- अमित कंडियाल): भारतीय जनता पार्टी ने आवास विकास स्थित एक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पहुंचे। कार्यक्रम से पहले मदन कौशिक का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश भरा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने जोश में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देनी है। सामने वाले को कमजोर नहीं समझना है। एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करना है। उन्होंने दावा किया कि ऋषिकेश विधानसभा सीट भाजपा चौथी बार जीतने जा रही है।

इस जीत में भारी मतों का अंतर भी देखने को मिलेगा। भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार से लोगों का जन समर्थन उनको मिल रहा है। इसके लिए वह उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने जीत के बाद फिर से शहर के विकास में जी जान से जुटने की बात भी कही है। 

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here

Exit mobile version