RANJI TROPHY: आज विराट कोहली रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां कोहली अपनी पुरानी टीम दिल्ली के लिए खेल रहे हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी लय हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। कोहली रणजी ट्रॉफी में 12 साल, दो महीने और 24 दिन बाद वापसी को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। इस मैच के लिए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने 10 हजार फैंस को फ्री में एंट्री दी है, जिसका परिणाम यह हुआ कि स्टेडियम के बाहर सुबह 3 बजे से ही फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह
विराट कोहली को देखने के लिए फैंस का उत्साह इतना ज्यादा था कि गेट नंबर 16 पर भगदड़ मच गई, जिसमें तीन लोग घायल हुए और एक सुरक्षाकर्मी भी चोटिल हुआ। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए गेट नंबर 18 भी खोलना पड़ा। वहीं मैच के दौरान एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान के अंदर घुस आया और उसने कोहली के पैर छुए। हालांकि, उसे तुरंत पकड़कर मैदान से बाहर कर दिया गया। बता दें कि दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने मैच से पहले कहा था कि वह विराट को उनके नियमित नंबर चार पर खेलने देंगे। बडोनी ने यह भी कहा कि विराट के साथ खेलना उनके लिए सम्मान की बात है।

RANJI TROPHY खेलना अनिवार्य
विराट कोहली के लिए इस मैच का महत्व इसलिए भी है क्योंकि बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने को अनिवार्य कर दिया है, खासकर ऑस्ट्रेलिया में हार के बाद। कोहली इस मैच के जरिए अपनी फिटनेस और बल्लेबाजी लय को फिर से पुख्ता करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि इंग्लैंड और चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी तैयारियों को मजबूती मिल सके। उनके अलावा केएल राहुल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी भी रणजी ट्रॉफी में खेल रहें हैं।

38वें राष्ट्रीय खेलों का देहरादून में हुआ शुभारंभ, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

