रामोजी ग्रुप के संस्थापक रामोजी राव का निधन, हैदराबाद में ली अंतिम सांस

0
267
RAMOJI RAO DEMISE
RAMOJI RAO DEMISE

DEVBHOOMI NEWS DESK: प्रसिद्ध रामोजी फिल्म सिटी और रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव का आज सुबह निधन(RAMOJI RAO DEMISE) हो गया है। रामोजी राव का आज यानि शनिवार सुबह 4:50 बजे निधन हुआ। उन्होंने हैदराबाद के स्टार हॉस्पिटल में 87 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बता दें कि रामोजी राव 5 जून से ICU में भर्ती थे। वों काफी समय से हार्ट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे।

RAMOJI RAO DEMISE
RAMOJI RAO DEMISE

रामोजी राव का पार्थिव शरीर फिलहाल रामोजी फिल्म सिटी में उनके आवास पर रखा गया है। यहां पर उनके परिवार, दोस्त और प्रशंसक उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकेंगे। उनके सम्मान में तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है। नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सीएम धामी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।

RAMOJI RAO DEMISE
RAMOJI RAO DEMISE

RAMOJI RAO DEMISE: कौन थे रामोजी राव?

चेरूकुरी रामोजी राव देश की मीडिया और मनोरंजन जगत का जाना पहचाना नाम थे। आंध्र प्रदेश में जन्मे रामोजी राव ने 1962 में रामोजी ग्रुप स्थापना की थी। दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी जो कि हैदराबाद में है उसकी स्थापना भी उन्होंने ही की थी। इसके अलावा उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स भी रामोजी ग्रुप से ही जुड़ें हैं। बता दें कि रामोजी राव ETV नेटवर्क के टेलीविजन चैनलों और तेलुगुभाषी न्यूजपेपर ईनाडु ​​​​​​के प्रमुख भी थे। साल 2016 में रामोजी राव को पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा में उनके योगदान के देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।(RAMOJI RAO DEMISE)

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज