Home देश राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान से महाराष्ट्र में सियासी बवाल

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान से महाराष्ट्र में सियासी बवाल

0

दिल्ली ब्यूरो- महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के मुंबई को लेकर की गई टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र में विवाद शुरू हो गया है। राज्यपाल के बयान पर उद्धव ठाकरे सहित शिंदे गुट ने भी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर निशाना साधा है। शिवसेना ने उन पर हिंदुओं के ध्रुवीकरण करने के आरोप भी लगाए हैं। वहीं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन पर की जा रही टिप्पणियों पर जवाब देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणियों को गलत समझा गया। मराठी भाषी लोगों की कड़ी मेहनत को नजरअंदाज करने की मेरी मंशा नहीं थी।

एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा था कि कभी- कभी मैं यहां के लोगों से कहता हूं कि महाराष्ट्र से विशेषकर मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दें तो तुम्हारे यहां कोई पैसा बचेगा ही नहीं। ये आर्थिक राजधानी कहलाएगी ही नहीं। उनका यह बयान सत्ता पक्ष और विपक्ष को नागवार गुजरा। संजय राउत ने इस बहाने शिंधे गुट को ही घेर दिया। संजय राउत ने कहा कि कोश्यारी ने मराठियों को भिखारी बता दिया है, ऐसे में सीएम शिंदे को एक्शन लेना चाहिए। वहीं शिंदे गुट ने भी कोश्यारी के बयान को राज्य का अपमान बताया है। उद्धव और राज ठाकरे ने भी कोश्यारी के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है। महाराष्ट्र के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र में भाजपा समर्थित मुख्यमंत्री होते ही मराठियों और छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान शुरू हुआ। स्वाभिमान और अपमान के मुद्दे पर अलग हुआ गुट अगर इस पर चुप बैठता है तो शिवसेना का नाम न लें। वहीं शिंदे गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने कहा कि राज्यपाल के खिलाफ केंद्र सरकार में शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल एक संवैधानिक पद है, इसलिए केंद्र को निर्देश देना चाहिए कि कोश्यारी की ओर से इस तरह के बयान नहीं आयें। वहीं इस बढ़ते बवाल को लेकर राज्यपाल कोश्यारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत समझा गया है। मराठी भाषी लोगों की कड़ी मेहनत को नजरअंदाज करने की मेरी मंशा नहीं थी।

Exit mobile version