‘‘कांग्रेस ने उत्तराखंड विशेष राज्य का दर्जा क्यों समाप्त किया?’’

0
180

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कपकोट में जनसभा कर भाजपा के लिए मांगे वोट

बागेश्वर (मनोज टगडियां): बागेश्वर जिले के कपकोट विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने जो कहा वो किया और जो कहेंगे वो करेंगे। अखंड भारत का निर्माण करना भाजपा सरकार का संकल्प है। व्यवस्था में परिवर्तन करके हमारी केन्द्र व राज्यों में काबिज सरकारों ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का प्रयास किया है। देश में भाजपा नेतृत्व की केन्द्र सरकार के कार्यकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित हो गई हैं। राजनाथ सिंह ने जनता से देश को फिर से विश्व गुरु बनाने का आह्वान किया। आपको बता दें कि आज शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिर उत्तराखंड पहुंचे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उन्होंने बागेश्वर के कपकोट में जनसभा को संबोधित कर भाजपा के लिए वोट मांगे।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को कम ही समय बचा है। ऐसे में कौन जीतेगा चुनावी दंगल में रण देखिए एक क्लिक में हमारे साथ…

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस से सवाल किया जाना चाहिए कि उसने अटल बिहारी वाजपेयी की ओर से उत्तराखंड को दिए विशेष दर्जे को क्यों खत्म किया। इसका क्या कारण था? फिर भी राज्य के लोगों ने बड़ा दिल दिखाया और समय-समय पर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाई। कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिया था, लेकिन जब कांग्रेस राज्य और केंद्र में सत्ता में आई, तो उसने राज्य को विशेष दर्जे से वंचित कर दिया।

YOU MAY ALSO LIKE

जब पीएम मोदी सत्ता में आए, तो उन्होंने स्थिति बहाल कर दी। जब से बीजेपी सरकार सत्ता में आई है, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के सामने खड़ा है। इससे पहले जब भारत वैश्विक मंचों पर बोलता था, तो दुनिया ध्यान से नहीं सुनती थी। आज जब भारत वैश्विक मंच पर बोलता है तो पूरी दुनिया ध्यान देती है। कपकोट में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कमल के सामने वाला बटन दबाकर मतदान करने की अपील की। इससे एक दिन पहले गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में उन्होंने जनसभा कर जनता से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की।