Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 ‘बेरोजगारों को रोजगार मिला न किसानों का ऋण माफ हुआ’

‘बेरोजगारों को रोजगार मिला न किसानों का ऋण माफ हुआ’

0

बीजेपी ने अपने कार्यकाल में नहीं किया विकास कार्य, पूर्व कांग्रेस विधायक राजकुमार ने किया जनसंपर्क

देहरादून (अरुण सैनी): विधानसभा चुनाव को लेकर कई पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बीच पूर्व विधायक राजपुर रोड राजकुमार ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र तहसील परिसर में जनसंपर्क करते हुए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने वादा किया था कि बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा, किसानों का ऋण माफ किया जाएगा।

YOU MAY ALSO LIKE

rajk

कोई भी विकास कार्य बीजेपी अपने पांच साल के कार्यकाल में नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में कई लोगों की जान चली गयी, लेकिन सरकार द्वारा कोई भी ऐसी योजना नहीं बनाई गई जिससे उनके परिवारों को फायदा मिल सके। साथ ही लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं।

इन सभी चुनौतियों को लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं और लोगों का समर्थन हमे मिल रहा है। किसानों पर तीन ऐसे कानून थोपे किए। कई दिनों तक पूरे देश के किसानों ने आंदोलन किए तब जाकर भाजपा सरकार ने इन्हें वापस लिया। इसके अलावा प्रदेश में देवस्थानम् बोर्ड जैसे कानून थोप दिए गए थे। जिसके बाद सरकार ने इसे भी वापस लिया। कुल मिलाकर भाजपा सरकार की अदूरदर्शी नीतियों से लोग परेशान हैं। घरोलु गैस सिलिंडर हजार रुपये तक पहुंच चुका है। ऐसे में आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here

Exit mobile version