9 जून को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण, नरेंद्र मोदी चुने गए एनडीए के नेता

0
2
PM Oath Ceremony 2024
PM Oath Ceremony 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से देश में नई सरकार बनने के समीकरण बनने शुरू (PM Oath Ceremony 2024) हो गए हैं। नरेंद्र मोदी को एनडीए गठबंधन ने अपना नेता चुन लिया है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने जा रहें हैं। नई सरकार का शपथ ग्रहण 9 जून को हो सकता है। मंत्रीमण्डल की बात करें तो बीजेपी चुनावों में जीते सभी पुराने मंत्रियों को रिपिट कर सकती है। इसके अलावा चुनाव हार चुकी स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर को भी पार्टी एक और मौका मिल सकता है। 

PM Oath Ceremony 2024
PM Oath Ceremony 2024

PM Oath Ceremony 2024:  भाजपा को 240 सीटें, 14 सहयोगी दलों के 53 सांसद साथ 

इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 240 सीटें जीती हैं। ये बहुमत के आंकड़े से 32 सीटें कम हैं। वहीं एनडीए को 293 सीटें मिली। भाजपा के अलावा इस गठबंधन में 14 सहयोगी दलों के 53 सांसद हैं। TDP 16 सीटों के साथ दूसरी और JDU 12 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दुनिया भर से कई नेताओं को आमंत्रित किया गया है।(PM Oath Ceremony 2024)

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज