Home देश प्रधानमंत्री मोदी ने नई “वंदे भारत एक्सप्रेस” को दिखाई हरी झंडी, खुद...

प्रधानमंत्री मोदी ने नई “वंदे भारत एक्सप्रेस” को दिखाई हरी झंडी, खुद भी हुए ट्रेन में सवार

0

PM MODI ने गांधीनगर से नई वंदे भारत एक्सप्रेस को किया रवाना, खुद ट्रेन में सवार होकर की यात्रा

PM MODI गुजरात के 2 दिवसीय दौरे पर हैं और उन्होने गांधीनगर से वंदे भारत एक्सप्रेस के नए और अपग्रेड वर्जन को हरी झंडी दिखाई। यह नई “वंदे भारत एक्सप्रेस” ट्रेन गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के बीच चलाई गई है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ट्रेन में सवार होकर यात्रा भी की है। उन्होने ट्रेन में सवार लोगों से बातचीत भी की।

PM MODI ने नई वंदे भारत एक्सप्रेस को रेल यात्रा अनुभव के एक नए युग की शुरुवात बतायी

pm modi

इस नयी वंदे भारत एक्सप्रेस में कई सुरक्षा उपाय भी शामिल है। इन विशेषताओं के बारे में बात करते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस के लोको पायलट के के ठाकुर ने कहा कि इस ट्रेन में कोच के बाहर चार प्लैटफ़ार्म साइड कैमरे दिये गए हैं जिसमें रियर-व्यू कैमरे भी शामिल हैं। PM MODI ने बताया कि नयी वंदे भारत एक्सप्रेस सबसे बहुप्रतीक्षित नव निर्मित सेमी हाइ स्पीड ट्रेन है और अब यह व्यावसायिक रूप से चलायी जा रही है। यह ट्रेन गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों की राजधानियों को जोड़ते हुए गांधीनगर और मुंबई के बीच चल रही है।

PM MODI ने नई वंदे भारत एक्सप्रेस को बताया शानदार, 160 किलोमीटर प्रति घंटे की है रफ्तार

नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गांधीनगर और मुंबई के बीच चलेगी और रविवार को छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। ट्रेन नंबर 20901 वंदे भारत ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 6.10 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.30 बजे गांधीनगर पहुंचेगी और वापसी में 20902 दोपहर 2.05 बजे गांधीनगर से चलकर रात 8.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। कई नयी खूबियों के साथ बेहतर सुविधाओं से लैस है यह ट्रेन और इसकी गति की बात करें तो यह 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। रफ्तार के साथ ही आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं का ख्याल रखा गया है।

ये भी पढ़ें    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने संभाला पदभार, शहीदों को किया नमन

PM MODI द्वारा उद्घाटित नयी वंदे भारत एक्सप्रेस सुरक्षा की दृष्टि से है परिपूर्ण, यात्रा होगी आरामदायक

नयी वंदे भारत ट्रेन मे यात्रा को सुरक्षित और अधिक आरामदायक बनाने के लिए रिकलाईनिंग सीट, स्वचालित फायर सेन्सर, सीसीटीवी कैमरे, वाइफइ सुविधा के साथ ऑन डिमांड सामग्री और जीपीएस सिस्टम सहित सुविधाओं में सुधार हुआ है।

For Latest National News Subscribe devbhoominews.com

Exit mobile version