Homeआम मुद्देPM MODI DEHRADUN VISIT: जानें शहर में किन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन...

PM MODI DEHRADUN VISIT: जानें शहर में किन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन और कौन से रूट खुले रहेंगे!

PM MODI DEHRADUN VISIT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि 14 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं।  इस दौरान 14 अप्रैल को नरेंद्र मोदी DELHI-DEHRADUN EXPRESSWAY वे का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे उत्तराखंड में हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें 1000 मेगावाट क्षमता वाला टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट, पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार और बनबसा लैंड पोर्ट जैसी योजनाएं शामिल हैं।

इसके बाद प्रधानमंत्री देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के देखते हुए DEHRADUN TRAFFIC PLAN तैयार किया गया है। बड़ा कार्यक्रम होने के कारण देहरादून पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया है। देहरादून पुलिस ने शहर के लिए नया ट्रैफिक प्लान बनाया है। इसके तहत वाहनों के लिए नए रूट बनाए हैं। इस ट्रैफिक प्लान में पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल जाने वाले वाहनों और अन्य स्थानों से आवागमन करने वाले वाहनों के लिए प्लान बनाया गया है।

PM MODI DEHRADUN VISIT: कार्यक्रम के लिए शहर में आने वालों के लिए नया ट्रैफिक प्लान

  • PM MODI DEHRADUN VISIT कार्यक्रम के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, डोईवाला, धर्मपुर और आईएसबीटी की ओर से आने वाले वाहन रिस्पना पुल से आराघर चौक, फिर क्रॉस रोड से होते हुए दर्शन लाल चौक, वहां से घंटाघर, आगे बिन्दाल पुल और दून स्कूल मार्ग से आकाश गंगा तिराहा तक जा सकतें हैं।
  • चकराता, विकासनगर, सहसपुर और प्रेमनगर क्षेत्र से आने वाले वाहन प्रेमनगर चौक से शुरू होकर बल्लूपुर चौक, फिर बिन्दाल पुल होते हुए दून स्कूल और उसके बाद आकाश गंगा तिराहा तक जा सकते हैं।
  • मसूरी और राजपुर क्षेत्र की तरफ से आने वाले वाहनों का रूट मसूरी डाइवर्जन से ग्रेट वैल्यू, दिलाराम, हाथीबड़कला, फिर एनैक्सी तिराहा होते हुए सीएसडी तिराहा रहेगा।
  • थानों, रायपुर और सहस्त्रधारा रोड से आने वाली बसें सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से सर्वे चौक, दिलाराम, हाथीबड़कला, एनैक्सी तिराहा से होते हुए सीएसडी तिराहा तक जा सकती है।
  • रुड़की, भगवानपुर और आशारोड़ी क्षेत्र से आने वाले वाहनों का रूट जोगीवाला से रिस्पना, फिर आराघर, क्रॉस रोड, सर्वे चौक, दिलाराम चौक, हाथीबड़कला और एनैक्सी तिराहा होते हुए सीएसडी तिराहा तक रहेगा।
PM MODI DEHRADUN VISIT Traffic Diversion
PM MODI DEHRADUN VISIT Traffic Diversion

मानव श्रृंखला बनाने के कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक प्लान

  • सेंट ज्यूड चौक से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को शिमला बाईपास तिराहा से आईएसबीटी सर्विस लेन की ओर भेजा जायेगा।
  • सेंट ज्यूड चौक से कमला पैलेस, पटेल नगर मंडी, लाल पुल और कारगी चौक होते हुए भी वाहनों को भेजा जाएगा।
  • रिस्पना और कारगी चौक से क्लेमनटाउन की ओर जाने वाले वाहनों को टर्नर रोड तिराहा से आईएसबीटी सर्विस लेन और फिर टर्नर रोड के रास्ते भेजा जायेगा।
  • रिस्पना और कारगी चौक से नया गांव की ओर जाने वाले वाहनों को आईएसबीटी सर्विस लेन से शिमला बाईपास तिराहा, फिर सेंट ज्यूड चौक और मेहूवाला के रास्ते जा सकते हैं।
  • PM MODI DEHRADUN VISIT कार्यक्रम के दौरान जीएमएस रोड से आईएसबीटी जाने वाले वाहन निरंजनपुर मंडी, लाल पुल और कारगी चौक के रास्ते जा सकते हैं।
  • प्रिंस चौक और सहारनपुर चौक से आईएसबीटी जाने वाले वाहनों को भी लाल पुल और कारगी चौक के रास्ते भेजा जायेगा।
  • प्रेमनगर से जीएमएस रोड जाने वाले वाहनों का रूट बल्लीवाला अंडरपास से कांवली रोड रहेगा।
  • प्रेमनगर से डोईवाला, रिस्पना और रायपुर की ओर जाने वाले वाहन बल्लूपुर फ्लाईओवर से जा सकते हैं।
  • प्रेमनगर से आईएसबीटी जाने वाले वाहन रांघड़वाला तिराहा, दरू चौक, शिमला बाईपास रोड और सेंट ज्यूड चौक के रास्ते जा सकते हैं।
  • PM MODI DEHRADUN VISIT कार्यक्रम के दौरान राजपुर रोड और घंटाघर से आईएसबीटी जाने वाले वाहन ईसी रोड, आराघर, धर्मपुर, रिस्पना पुल और कारगी चौक होते हुए जा सकते हैं।

PM MODI DEHRADUN VISIT के दौरान शहरवासियों के लिए रूट डायवर्जन

  • देहरादून शहर से सहारनपुर, रुड़की और दिल्ली जाने वाले शिमला बाईपास तिराहा से नया गांव रोड, धर्मावाला चौक, बेहट होते हुए जा सकते हैं।
  • DEHRADUN ROUTE DIVERSION 14 APRIL के तहत रिस्पना पुल से जोगीवाला, लालतप्पड़, रायवाला होते हुए हरिद्वार की ओर जा सकते हैं।
  • देहरादून से छुटमलपुर और बिहारीगढ़ जाने वाले वाहन शिमला बाईपास, नया गांव रोड, धर्मावाला चौक, शाकुम्बरी देवी होते हुए जा सकते हैं।
  • PM MODI DEHRADUN VISIT कार्यक्रम के दौरान दिल्ली, सहारनपुर और छुटमलपुर से देहरादून और मसूरी आने वाले वाहन छुटमलपुर, बेहट, धर्मावाला चौक, सिंधनिवाला तिराहा और प्रेमनगर के रास्ते जा सकते हैं।
  • चकराता मार्ग (पांवटा साहिब, विकासनगर, सहसपुर आदि) से दिल्ली, सहारनपुर होते हुए हरिद्वार और कुमाऊं जाने वाले वाहन हर्बटपुर, धर्मावाला चौक, बेहट और छुटमलपुर के रास्ते जा सकते हैं।
  • चकराता मार्ग से ऋषिकेश और पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन अपने तय मार्ग से ही जा सकते हैं।
  • पर्वतीय जिलों से सहारनपुर जाने वाले वाहन हरिद्वार-रुड़की-भगवानपुर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
PM MODI DEHRADUN VISIT
PM MODI DEHRADUN VISIT Traffic Diversion
  • मसूरी, राजपुर रोड, ईसी रोड और घंटाघर से पांवटा साहिब, विकासनगर, सहसपुर, सेलाकुई और प्रेमनगर की ओर जाने वाले वाहन अपने निर्धारित मार्ग से जा सकते हैं।
  • क्लेमेनटाउन और आईएसबीटी से सहारनपुर जाने वाले वाहन शिमला बाईपास, सेंट ज्यूड चौक, मेहूंवाला, नया गांव और धर्मावाला चौक के रास्ते जा सकते हैं।
  • PM MODI DEHRADUN VISIT कार्यक्रम के दौरान क्लेमेंटाउन और आईएसबीटी से प्रेमनगर, सेलाकुई और विकासनगर जाने वाले वाहन शिमला बाईपास, सेंट ज्यूड चौक, मेहूंवाला और प्रेमनगर से जा सकते हैं।
  • पुरकुल और जोहड़ी गांव कट से कैंट रोड की ओर आने वाले वाहन मसूरी डाइवर्जन, दिलाराम और घंटाघर से जा सकते हैं।
  • सर्किट हाउस तिराहा से कैंट रोड की ओर जाने वाले वाहन हाथीबड़कला और दिलाराम चौक से जा सकते हैं।
  • कैंट चौक से सीएसडी तिराहा की ओर जाने वाले वाहनों को डाकरा बाजार और एमएच रोड कट से भेजा जाएगा, जबकि कैंट से पोस्ट ऑफिस तिराहा तक वन-वे होगा।
  • बिन्दाल कट से सीएसडी तिराहा जाने वाले वाहन किशन नगर चौक, कोलागढ़ चौक, कैंट और डाकरा बाजार से होकर जा सकते हैं।
  • दिलाराम चौक से कैंट जाने वाले वाहन घंटाघर और बिन्दाल मार्ग से डायवर्ट होंगे।

HARIDWAR VAISAKHI SNAN 2026 देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular