PM MODI DEHRADUN VISIT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल 2026 को देहरादून दौरे पर आने वाले हैं। पीएम गणेशपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के ऐतिहासिक लोकार्पण करेंगे, इसके बाद सड़क मार्ग से देहरादून पहुंचेंगे। प्रशासन ने इस ‘वीवीआईपी’ भ्रमण को परफेक्ट बनाने के लिए कमर कस ली है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने भी गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और सुविधाओं का अंतिम खाका तैयार कर लिया है।
बता दें कि ऐतिहासिक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के साथ साथ एशिया के सबसे बड़े ग्रीन एलिवेटेड कॉरिडोर का भी उद्घाटन करेंगे। इस दौरे को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश, दोनों राज्यों में प्रशासनिक तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान सिद्धपीठ माँ डाट काली मंदिर में माथा टेकेंगे और देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
देहरादून में होगा 14 किमी लंबा मेगा रोड शो
माँ डाट काली का आशीर्वाद लेने के बाद प्रधानमंत्री देहरादून शहर में प्रवेश करेंगे।
-
रोड शो: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार, शहर में 12 से 14 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो होगा, जो जीएमएस रोड और गढ़ी कैंट क्षेत्र से होकर गुजरेगा।
-
महिंद्रा ग्राउंड जनसभा: रोड शो के बाद पीएम महिंद्रा ग्राउंड में लगभग एक लाख लोगों की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
-
इस दौरान उत्तराखंड के लिए करोड़ों रुपये की नई विकास योजनाओं का शिलान्यास और घोषणाएं होने की प्रबल संभावना है।

PM MODI DEHRADUN VISIT: सुरक्षा के लिए 13 जोन में बंटा शहर
प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए आशारोड़ी से लेकर गढ़ीकैंट तक के पूरे मार्ग को 13 जोन में विभाजित किया गया है। प्रशासन को उम्मीद है कि सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए जुटेंगे।
- प्रत्येक जोन में पेयजल, बैरिकेडिंग, स्वच्छता और कानून व्यवस्था के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। (PM MODI DEHRADUN VISIT)
- मुख्य कार्यक्रम स्थल यानि महिंद्रा ग्राउंड (जसवंत ग्राउंड) में बैठने के लिए भव्य पंडाल, पार्किंग, मोबाइल शौचालय और सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
- स्वागत मार्ग पर चिह्नित स्थानों पर उत्तराखंड के सांस्कृतिक दल पारंपरिक वाद्य यंत्रों और लोक नृत्यों के माध्यम से ‘देवभूमि’ की समृद्ध विरासत का प्रदर्शन करेंगे।
14 अप्रैल को देहरादून में रहेगा ट्रैफिक अलर्ट!
PM MODI DEHRADUN VISIT के दृष्टिगत देहरादून पुलिस ने आमजन की सुविधा के लिए व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। कृपया ध्यान दें कि 14 अप्रैल को रुड़की-भगवानपुर-देहरादून मार्ग सभी वाहनों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

शहर से बाहर जाने वालों के लिए (देहरादून से दिल्ली/सहारनपुर/रुड़की):
- शिमला बाईपास तिराहा → नयागाँव रोड → धर्मावाला चौक → बेहट (सहारनपुर) होते हुए।
- रिस्पना पुल → जोगीवाला → लालतप्पड़ → रायवाला → हरिद्वार होते हुए।
- छुटमलपुर/बिहारीगढ़ के लिए: शिमला बाईपास तिराहा → नयागाँव रोड → धर्मावाला चौक → शाकुम्बरी देवी → छुटमलपुर।
शहर में आने वालों के लिए (दिल्ली/सहारनपुर से देहरादून/मसूरी):
रूट: छुटमलपुर → बेहट → धर्मावाला चौक → प्रेम नगर → ठाकुरपुर हाईवे → प्रेम नगर चौक → बल्लूपुर चौक होते हुए।

READ MORE:
- AIMIM ने हमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन: बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर
- ममता बनर्जी जीवनी — Mamata Banerjee Biography: वो दीदी जिसने 34 साल का वाम शासन तोड़ा
- JAYA BACHCHAN BIRTHDAY: कैसे जया के एक फैसले से मिला था बॉलीवुड को एंग्री यंग मैन, पढ़िए किस्सा!
Stay connected with Devbhoominews on Instagram, YouTube, Twitter (X), Facebook, LinkedIn, and Pinterest. Use the hashtag #DevBhoomiNews for a chance to be featured in our Stories!
For more updates on News, Business, Markets, Auto, Cars & Bikes, Technology, Education, Study & Exams, Sports (including Live Scores), Entertainment (Movies & TV), Lifestyle, Living, Astrology (Rashifal), Reviews, and Guides, keep visiting our blog. Also, don’t forget to read our previous article at Munawar Faruqui Net Worth 2026: Income Sources, Biography, Cars, House & Assets — Fully Verified. Join our WhatsApp Community for daily updates and trending news.

