Home देश Pawar slams Modi on Bilkis case कहा, इससे ज्यादा चिंता की बात...

Pawar slams Modi on Bilkis case कहा, इससे ज्यादा चिंता की बात कोई नहीं

0

Pawar slams Modi on Bilkis case, कहा जो हुआ वो गलत

Pawar slams Modi on Bilkis case: बिलकिस बानो के साथ गैंगरेप करने वाले दोषियों को जेल से रिहा किया जा चूका है। अब इस मामले में एनसीपी के मुखिया शरद पवार ने सवाल उठाते हुए कहा है कि बिलकिस बानो के साथ जिन दोषियों ने गैंगरेप किया उन्हें रिहा किया गया, जो कि गलत है। इस बात पर चिंता किया जाना लाजिमी है।

Pawar slams Modi on Bilkis case

“सबसे बड़ी चिंता की बात यही है”

उन्होंने कहा कि एक तो रेप के दोषियों को रिहा किया गया, उसके बाद उनका सम्मान किया गया, सबसे बड़ी चिंता की बात यही है। यह खुद प्रधानमंत्री मोदी के स्टैंड से अलग है। उम्रकैद की सजा काट रहे, 11 दोषियों को स्वतंत्रता दिवस के दिन जेल से रिहा कर दिया गया। यह फैसला गुजरात सरकार के द्वारा लिया गया। जिसका पूरे देश में अभी भी विरोध हो रहा है। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी भी दाखिल की जा चुकी है।

“दोषियों को सम्मानित भी किया गया”

शरद पवार के द्वारा कहा गया कि, ‘हर किसी को पता है कि गुजरात में बिलकिस बानो के साथ क्या हुआ था। जो भी था वो  शर्मनाक और जघन्य अपराध था। इसी कारण दोषियों को उम्रकैद की सजा हुई थ। लेकिन गुजरात सरकार ने उन्हें जेल से रिहा कर दिया। मामला यही नहीं रुका, दोषियों को सम्मानित भी किया गया।

Pawar slams Modi on Bilkis case: शर्मसार करने वाला फैसला

उन्होंने कहा एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते है कि महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए। वही दूसरी ओर गुजरात में भाजपा की ही सरकार है और गुजरात सरकार ने  ऐसे दोषियों को रिहा कर दिया है। यह जो फैसला लिया गया है, वो शर्मसार करने वाला है। (Pawar slams Modi on Bilkis case).

जहां भाजपा की सरकार नहीं, वहां भी बने रहना चाहती है सरकार

शरद पवार ने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं है, उन राज्यों में भी सत्ता में बनी रहना चाहती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र हैं, उन राज्यों में भी भाजपा ने ऐसा ही किया। दूसरे दलों में तो फूट डाल दी और फिर उस राज्य में अपनी सरकार का गठन कर  दिया। जबकि जनता की तरफ से उन्हें कोई जनादेश नहीं मिल पाया था।

यह पढ़ें : Bareilly SSP Office में रेप पीड़िता ने दरोगा को जूतों से पीटा

https://devbhoominews.com/bareilly-rape-bareilly-ssp-office/

Exit mobile version