Home पौडी गढ़वाल एक और दर्दनाक हादसा: 1 की मौत, 1 घायल

एक और दर्दनाक हादसा: 1 की मौत, 1 घायल

0

पौड़ी जनपद में एक और दर्दनाक हादसे की खबर आई है, यहां एक मैक्स खाई गिर गई है। पौड़ी जनपद (Pauri Road Accident) के थाना सतपुली द्वारा सूचित किया गया कि सिलोगी ब्लॉक क्षेत्रान्तर्गत एक मैक्स वाहन सड़क से अनियंत्रित होकर लगभग 150-200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें 1 की मौत हो गई और 1 घायल हुआ है।

pauri news

Pauri Road Accident : सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम पहुँची

सूचना मिलते ही SDRF के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सतपुली व कोटद्वार से SDRF रेस्क्यू टीमें रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

रेस्क्यू टीम का विवरण:-
1. का0 विकास रमोला
2. का0 दीपक नेगी
3. का0 गौतम सिंह
4. पैरा0मे0 अनुज
5. पैरा0मे0 अनूप रावत
6. विमल
7. नरेंद्र सिंह
8. मनदीप सिंह

Pauri Road Accident : SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर गहरी खाई में उतरकर शव तक अपनी पहुँच बनाई व बॉडी बैग में डालकर रोप की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया। तत्पश्चात उक्त शव को राजस्व पुलिस के सुपर्द किया गया।

Pauri Road Accident : 1 की मौत 1 घायल

वाहन मैक्स वाहन संख्या UK07TA- 3896 जिसमे 02 लोग सवार थे, अचानक अनियंत्रित होकर खाई में (Pauri Road Accident ) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक व्यक्ति वाहन में से पहले ही छिटक गया था जिसे स्थानीय लोगों द्वारा एम्स ऋषिकेश अस्पताल भिजवा दिया गया था जबकि अन्य 01 की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

घायल व्यक्ति:- अनूप s/o भूपेंद्र रावत ग्राम करतई।

मृतक व्यक्ति:- विशाल s/o राजेंद्र तड़ियाल ग्राम बरगढ़ी रिखणीखाल।

4 शवों के उत्तरकाशी पहुंचते ही मचा कोहराम, 2 की हुई शिनाख्‍त, 7 शव और बरामद

Exit mobile version