नवल के टिकट पर विनोद की बगावत भारी, ‘हाथ’ के हर जगह बुरे हालात!

0
148

बगावत से टूट रहा ‘हाथ’….पौड़ी विधानसभा से नाराज चल रहे कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विनोद धनोषी खरीद चुके हैं नामांकन प्रपत्र

पौड़ी गढ़वाल (कुलदीप बिष्ट): पौड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस की मुश्किले और भी बढती नजर आ रही है यहां टिकट बंटवारें के बाद से ही पार्टी से खफा चल रहे कांग्रेस दावेदरों को अब तक पार्टी के नेता मना नही पाये हैं। जिसकी वजह से कांग्रेस चुनाव से पहले ही बिखरती नजर आने लगी है। यहां पार्टी से टिकट की आश लगाये कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विनोद धनोषी की उम्मीदों पर भी नवल किशोर का टिकट फाइनल होने के बाद पानी फिर गया। ऐसे में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विनोद धनोषी अब निर्दलीय ही चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं।

bagggawat

विनोद धनोषी ने कांग्रेस प्रत्याशी नवल किशोर के रहते हुए भी अपने लिये नामांकन प्रपत्र तक खरीद लिया है जो कि साफ दर्शा रहा है कि कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद कुछ भी ठीक नही हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

वहीं इससे पूर्व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री तामेश्वर आर्य भी पार्टी का दामन टिकट न मिलने पर छोड चुके हैं जो कि अब आाम आदमी पार्टी का दाम थाम चुके हैं वहीं अब कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विनोद धनोषी का कहना है कि उनके सर्मथको की चाह अब उन्हे निर्दलीय मैदान में उतरने की है। ऐसे में वह जल्द ही सर्मथको के साथ विस्तार से चर्चा करेंगे, जिसमें साफ हो जायेगा कि वे निर्दलीय चुनाव लड रहे हैं या नही।