Pakistan Flood Death Toll : पाकिस्तान में अभी भी बाढ़ से हाहाकार जारी ,1208 लोगों की गई जान

0
251

Pakistan Flood Death Toll : 6082 लोग हुए घायल

पाकिस्तान के लोग इस वक्त बाढ़ का कहर झेल रहे हैं। इस आपदा के चलते अभी तक 1200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।(Pakistan Flood Death Toll) वही कही लोगों को बेघर होना पड़ा है। लोगों को खाने-पीने की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा बताया गया है कि मानसूनी बारिश जो हो रही है उसके कारण आई बाढ़ से 1208 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमे से 244 महिलाएं हैं और 416 बच्चे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार इस बाढ़ के चलते 6082 लोग घायल हुए हैं।

Pakistan Flood Death Toll

Pakistan Flood Death Toll:  प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने किया दौरा

पिछले तीन दशक में पाकिस्तान में सबसे अधिक बारिश इस बार हुई है। जिसके कारण हिमनद पिघलने लगा और एक तिहाई हिस्सा जलमग्न हो गया है। (Pakistan Flood Death Toll) बाढ़ ने सबसे अधिक तबाही सिंध और बलूचिस्तान प्रांत में मचाई हुई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने  गिल्गिट बाल्टिस्तान का दौरा भी किया। जिसके बाद उनके द्वारा कहा गया कि ‘बाढ़ के कारण यहां जिन लोगों की मौत हुई है, उसका मुझे बहुत दुःख है। पूरे देश में इस वक्त तबाही मची हुई है। आप जहां पर भी जाएं,आपको तबाही हर जगह देखने को मिल जाएगी।

Pakistan Flood Death Toll

लोगों का जीवन बेहाल

जानकारों की मानें, तो इसे पाकिस्तान के इतिहास की सबसे खतरनाक बाढ़ करार दिया गया है। देश की जो एक-तिहाई से अधिक आबादी है वो बाढ़ के पानी के बीच रहने के लिए मजबूर हो गयी है।(Pakistan Flood Death Toll) यूरोपियन स्पेस एजेंसी के द्वारा सेटेलाइट की सहायता से कुछ तस्वीरें जारी की गई हैं, जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाढ़ ने लोगों का जीवन कैसे बेहाल कर दिया है।

Pakistan Flood Death Toll

Pakistan Flood Death Toll: लोगों को भोजन की जरुरत

जो लोग वहां बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं,उनमे से कही लोगों को भोजन की बेहद जरुरत है। उनकी हालत एकदम खराब हो चुकी है। बाढ़ के चलते यहां कही एकड़ की फसलें पूरी तरीके से बर्बाद हो चुकी है। एक तरफ भोजन की किल्लत वही दूसरी ओर बाढ़ का जारी कहर, यह लोगों के लिए  गंभीर समस्या बनती जा रही है।

यह भी पढ़े: Pakistan floods : Pakistan में भीषण बाढ़, 900 से ज्यादा लोगों की मौत; लाखों लोग बेघर

https://devbhoominews.com/pakistan-floods-severe-flood-in-pakistan/