निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, 7 बच्चे मलबे में दबे, दो की मौत

0
282

लखनऊ ब्यूरो- बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से आ रही है। यहां शनिवार दोपहर को भारी बारिश के कारण निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई।  दीवार के गिरने से 7 बच्चे मलबे में दब गए, जिसमें दो बच्चों की मौत की खबर सामने आ रही है। बाकी पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

hadsa 1

अलीगढ़ जिले के दादों थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई है। यहां हुसैनपुर शहजादपुर में एक मकान का निर्माण हो रहा है। वहीं पास के एक स्कूल से बच्चे स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर को लौट रहे थे। तभी अचानक निर्माणाधीन मकान की एक दीवार भरभराकर गिर गई। जब तक ये वहां से गुजर रहे बच्चे कुछ समझ पाते, तब तक मलबे में 7 बच्चे दब चुके थे। हादसे देखते ही स्थानीय लोग इक्कठा हो गये और उन्होंने आनन- फानन में मलबा हटाना शुरू कर दिया। कुछ देर में स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने वहां मिलकर मलवा हटाने का काम शुरू किया और बच्चों का रेस्क्यू किया। लेकिन इस दुर्घटना में तब तक दो बच्चों की मौत हो गई। साथ ही 5 घायल बच्चों को भी रेस्क्यू किया गया। उन्हें एंबुलेंस की मदद से पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। लेकिन वहां से फिर उन्हें अलीगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई घायल बच्चों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है। अलीगढ़ का जिला प्रशासन भी घटना पर नजर बनाए हुए है। इन मरने वाले बच्चों में एक 12 वर्षीय कालू अर्फ अभिषेक पुत्र रामपाल सिंह और दूसरा 10 वर्षीय अभिषेक पुत्र तालेवर सिंह हैं। घटना के बाद दोनों ही घरों में रो-रो कर बुरा हाल हो रखा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।