देहरादून : जिला अस्पताल के शौचालय में फ्लश टैंक में मिला नवजात का शव

0
233
Newborn dead body found in toilet flush tank 
Newborn dead body found in toilet flush tank 

Newborn dead body found in toilet flush tank 

देहरादून के जिला चिकित्सालय कोरोनेशन अस्पताल के शौचालय में एक नवजात का शिव मिलने से हड़कंप मच गया है, आपको बता दें कि शव को फ्लश टैंक में डाला गया था, फिलहाल शव की शिनाख्त के लिए उसे शव गृह में रखा गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दरअसल शुक्रवार सुबह अस्पताल स्टाफ को बदबू आई तो किसी बड़ी आशंका पर उन्होंने शौचालय में देखा, उसके बाद ये दृश्य देखकर हर कोई हैरान था, यहां के फ्लश टैंक में एक  नवजात का शव पड़ा हुआ था। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा था।

Newborn dead body found in toilet flush tank

डालनवाला कोतवाली के एसएसआइ महादेव उनियाल के मुताबिक कुछ दिन पहले भर्ती हुई गर्भवती महिलाओं का रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। इसके अलावा हाल ही में एक गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी। संबंधित महिला के परिजनों से भी बात कर रहे हैं, सभंवत: ये वही नवजात हो सकता है।

Newborn dead body found in toilet flush tank 
Newborn dead body found in toilet flush tank

वहीं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ शिखा जंगपानी ने बताया कि पुलिस को जानकारी दे दी गई है। अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती हुई गर्भवती और डिलीवरी के बारे में रिकॉर्ड दिया गया है।

इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी फुटेज निकाली जा रही है, सभी पहलुओं से मामले की छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़िए : एम्स में बेड न मिलने से नवजात ने तोड़ा दम, पिता ने एम्स प्रशासन पर लगाये गंभीर आरोप