Home एंटरटेनमेंट Netaji Subhas Chandra Bose: नेता जी की प्रतिमा पर क्या बोले जावेद...

Netaji Subhas Chandra Bose: नेता जी की प्रतिमा पर क्या बोले जावेद अख्तर की लोग भड़क उठे

0

दिल्ली ब्यूरो। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया। जहां नेता जी की

YOU MAY ALSO LIKE

ग्रेनाएट की प्रतिमा रखी जाएगी। इस प्रतिमा को मशहूर मूर्तिकार अद्वैत गडनायक द्वारा बनाया जा रहा हैं जिसे लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है।

मगर चार दिन बाद अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को लेकर एक विवाद सामने आया है। ये विवाद गीतकार जावेद अख्तर के एक ट्वीट के बाद उठा है। जावेद अख्तर ट्वीट लिखते हैं, ‘नेताजी की प्रतिमा का विचार तो अच्छा है लेकिन प्रतिमा को लेकर पसंद सही नहीं है। पूरे दिन इस प्रतिमा के ईर्द-गिर्द ट्रैफिक चलता रहेगा और प्रतिमा का पोज सैल्यूट करते हुए होगा। यह उनकी प्रतिष्ठा के हिसाब से ठीक नहीं है। यदि इस प्रतिमा में वह बैठे हुए होते या फिर अपने हाथ को हवा में लहराते हुए जैसे कोई नारा लगा रहे हैं तो अच्छा होता।’

अब जावेद अख्तर के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। उनके ट्वीट पर कई रिएक्शन्स आए हैं- एक यूजर ने लिखा है, ‘जावेद साहब एक बार ये भी कह दीजिए कि दिन में पांच दफा नमाज पढ़ने का आइडिया तो ठीक है लेकिन लाउडस्पीकर में पढ़ने का आइडिया बहुत बुरा है’ वहीं दूसरे ने लिखा ‘आप अपना ज्ञान अपने पास रखिए आपको तो बस मोदी जी की आलोचना करनी है। चाहे वजह कुछ भी हो’।

एक यूजर ने लिखा- वह आपको सलाम नहीं कर रहे हैं, वह भारत माता को प्रणाम कर रहे हैं, यह ठीक वैसे ही है जैसे लोग रथ से बादशाह को सलाम कर रहे थे, लेकिन गधों को लगा कि लोग उन्हें सलाम कर रहे हैं।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की इस प्रतिमा के बारे में बात करें तो ये 28 फीट बाय 6 फीट की होगी। रविवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। जिसमें उन्होंने कहा था कि नेताजी की यह प्रतिमा हमारी लोकतांत्रिक संस्था, पीढ़ियों और कर्तव्य का बोध कराएगी। आने वाली और वर्तमान पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी। 

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here

Exit mobile version