MASOOM SHARMA DEHRADUN CONTROVERSY: देहरादून के प्रसिद्ध डीएवी (पीजी) कॉलेज में आयोजित हुए छात्रसंघ समारोह में विवादों का सिलसिला थम नहीं रहा है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम से प्रस्थान करते ही छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस हिंसक झड़प में एक छात्र को चाकू लग गया, जिससे कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
इसके अलावा हरियाणवी गायक मासूम शर्मा द्वारा सार्वजनिक मंच से अभद्र भाषा और गालियों का इस्तेमाल करना भी सुर्खियों है। देहरादून पुलिस ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए गायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, वहीं हरियाणा महिला आयोग ने भी उन्हें तलब किया है।
MASOOM SHARMA DEHRADUN CONTROVERSY: मुख्यमंत्री के जाते ही बदला ‘सुर’, स्टेज से दी गालियां
बीते शनिवार को डीएवी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। मंच पर खानपुर विधायक उमेश कुमार भी उपस्थित थे। जब तक मुख्यमंत्री कार्यक्रम में रहे, सब कुछ सामान्य रहा। लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री धामी वहां से रवाना हुए, गायक मासूम शर्मा का व्यवहार अचानक बदल गया।

गायक ने अपने हिट गानों के बीच अचानक मंच से ही गालियां देना और किसी अज्ञात व्यक्ति को चुनौती देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, “देहरादून में प्रोग्राम कर रहा हूं, अगर तेरे में दम है तो यहां आ… हयात छोड़ यहां आ और टाइम देख के आ।” सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही उत्तराखंड के लोगों और विभिन्न संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया।
पुलिस की FIR और महिला आयोग का नोटिस
MASOOM SHARMA DEHRADUN CONTROVERSY लेकर देहरादून के डालनवाला थाना पुलिस ने देर रात 11 बजे मामला दर्ज किया। मासूम शर्मा के खिलाफ दर्ज धाराएं:
- भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296: अश्लील कृत्य और गानों के लिए।
- धारा 352: शांति भंग करने के इरादे से अपमान करना।
- धारा 79: महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाले शब्द या कृत्य।
- धारा 351(3): आपराधिक धमकी देना।
MASOOM SHARMA DEHRADUN CONTROVERSY में देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर डोईवाला थाने ने भी संज्ञान लिया है और विस्तृत जांच के बाद FIR दर्ज की गई है। मासूम शर्मा को 15 दिन के भीतर जवाब देने का नोटिस भी थमाया गया है। इसके अलावा, हरियाणा महिला आयोग ने भी कड़ा संज्ञान लेते हुए मासूम शर्मा को 18 अप्रैल को पंचकूला कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन जारी किया है।

क्या है MASOOM SHARMA DEHRADUN CONTROVERSY?
MASOOM SHARMA DEHRADUN CONTROVERSY बढ़ने के बाद मासूम शर्मा ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी और पूरी घटना के पीछे की कहानी बताई। उनके और उनकी टीम के अनुसार 10 अप्रैल की रात मासूम देहरादून के फाइव स्टार होटल ‘हयात’ में रुके थे। रात करीब डेढ़ बजे उनके अमेरिका स्थित चचेरे भाई को कॉल आया, जिसमें बदमाशों ने मासूम को स्टेज पर ही जान से मारने की धमकी दी।
READ MORE:
- DAV PG COLLEGE DEHRADUN में खूनी संघर्ष, छात्रसंघ समारोह से सीएम धामी के जाते ही हुआ हंगामा
- BIHAR ARARIA DOUBLE MURDER: मामूली विवाद ने लिया खूनी मोड़, एक के बाद एक दो हत्याओं से इलाके में हड़कंप
- डोईवाला में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, उप शिक्षा अधिकारी 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
टीम का दावा है कि रात भर कुछ लड़के होटल के आसपास संदिग्ध रूप से घूम रहे थे, जिस कारण गायक और उनकी पूरी टीम रात भर सो नहीं पाई। गायक का कहना है कि रात भर के तनाव और भाई को दी गई गालियों के कारण वे परेशान थे, और वही गुस्सा स्टेज पर निकल गया।
पुरानी आदतों से ‘मासूम’ नहीं हैं गायक
MASOOM SHARMA DEHRADUN CONTROVERSY पहली बार नहीं है जब मासूम शर्मा अपने व्यवहार के कारण विवादों में आए हों। 18 फरवरी को हरियाणा के जींद में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक पूर्व सरपंच को ’70 सरपंच हांडै’ (तेरे जैसे 70 घूमते हैं) कहकर अपमानित किया था। जींद वाले मामले में भी विवाद इतना बढ़ा था कि मासूम को फोन पर माफी मांगनी पड़ी थी।
Disclaimer: यह खबर उपलब्ध पुलिस रिपोर्ट्स, सोशल मीडिया वीडियो और आयोजकों के बयानों पर आधारित है।
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

