Home उत्तरकाशी दुःखद: मनरेगा कार्य कर रही चार महिलाएं मलबे में दबीं, एक की...

दुःखद: मनरेगा कार्य कर रही चार महिलाएं मलबे में दबीं, एक की मौत; 3 गंभीर हालत में

0

दुःखद: मनरेगा कार्य कर रही चार महिलाएं मलबे में दबीं, एक की मौत; 3 गंभीर हालत में

पुरोला/उत्तरकाशी, ब्यूरो। उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी के मोरी तहसील के सुदूर फिताड़ी गांव में मनरेगा कार्य के दौरान चार महिलाएं मलबे में दब गई, जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। घायल महिलाओं को मोरी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए लाया जा रहा है।

https://youtu.be/ksV0ucYglMc

जानकारी के अनुसार मोरी तहसील के फिताड़ी गांव में आज बुधवार सुबह मनरेगा का कार्य कर रही चार महिलाएं मलबे में दब गईं। इनमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। तीन घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी मोरी लाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस, 108 एंबुलेंस, एसडीआरएफ और राजस्व उपनिरीक्षक घटना स्थल के लिए रवाना हो गये थे।

IMG 20220622 WA0010

तहसीलदार मोरी/बड़कोट/पुरोला चमन सिंह ने जानकारी देते बताया कि आज सुबह मनरेगा का कार्य करते समय फिताड़ी गांव की चार महिलाएं मलबे में दब गई, जिसमें सूरी देवी(35) पत्नी विद्वान सिंह की मृत्यु हो गई। अन्य तीन महिलाएं गंभीर घायल हैं जिनको उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया जा रहा है।

मलबे में घायल महिलाएं

  • शीला देवी पत्नी ज्ञान सिंह
  • कस्तूरी देवी पत्नी ज्ञान सिंह
  • विपीना देवी पत्नी राम लाल

Exit mobile version