Home उत्तरकाशी यमुनोत्री धाम मंदिर परिसर में खोया 10000 नकदी से भरा पर्स और...

यमुनोत्री धाम मंदिर परिसर में खोया 10000 नकदी से भरा पर्स और स्मार्ट वॉच लौटाई

0

उत्तरकाशी, ब्यूरो। एक दिन पहले बुधवार को यमुनोत्री धाम मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल वन्दना और संगीता को ड्यूटी के दौरान एक पर्स पड़ा मिला। पर्स में करीब 10,000 और अन्य कागजात थे। पर्स में महाराष्ट्र निवासी निर्मला रमेश सोनवणे के नाम से एक आधार कार्ड भी था। इसके आधार पर पुलिस जवानों के ने इस पर्स के सम्बन्ध में मन्दिर परिसर से अनाउंसमेंट कर महिला श्रद्धालु को बुलाया।

mahila javan imandari

इसके बाद पर्स को 10,000 की नगदी के साथ सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। महिला श्रद्धालु के द्वारा बताया गया कि यमुनोत्री मन्दिर में दर्शन के दौरान उनका पर्स कहीं खो गया था। जिससे वह काफी परेशान हो गई थी। पर्स वापस मिलने पर उन्होंने पुलिस विभाग और महिला पुलिस जवानों का आभार प्रकट जताया।

ड्यूटी के दौरान महिला वन्दना को एक घड़ी (स्मार्ट वॉच) भी खोई हुई मिली। इसके बारे में उनके द्वारा मालूमात करने पर घड़ी केरल निवासी श्रद्धालु सुनील पिल्लई की होना पाया गया। महिला जवानों के द्वारा उन्हें वहां बुलाकर घड़ी को उनके सुपुर्द किया गया। श्रद्धालु द्वारा महिला जवान का आभार प्रकट किया गया।

Exit mobile version