महिला के सम्मान में…भाजपा के दो-दो पूर्व मुखिया मैदान में

devbhoomi

तैयारियां लगभग पूरी, कल से शुरू होगा पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत के साथ उत्तराखंड में जीत हासिल की। विधानसभा चुनाव जीतकर आई पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी को पहले मंत्री मंडल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन भाजपा ने उन्हें मंत्री बनाने की बजाय विधानसभा अध्यक्ष के रूप में पहली महिला के तौर पर आगे किया। कहीं न कहीं यह भाजपा की महिलाओं को तवज्जो देने की कवायद है। विधानसभा सत्र शुरू होने से एक दिन पहले आज सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद हरिद्वार रमेश पोखरियाल निशंक के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी विधानसभा पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दी।

devbhoomi
devbhoomi
uttarakhand news
uttarakhand news
devbhoomi
devbhoomi

भाजपा के सभी क्षत्रप कहीं न कहीं अब एक छतरी के नीचे दिख रहे हैं। सोमवार को विधानसभा में सत्र शुरू होने से पहले यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान कई नेता, विधायक और मंत्री पहुंचे। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और त्रिवेंद्र सिंह रावत भी ऋतु खंडूड़ी भूषण को नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देने पहुंचे। विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या सबसे ज्यादा है। भाजपा के 48 विधायक जीतकर आए हैं जबकि कांग्रेस के 18 और दो बसपा और दो निर्दलीय विधायक विधानसभा चुनाव फतह कर विधानसभा पहुंचे हैं। भाजपा ने ऋतु खंडूड़ी को पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनाकर अपना महिला कार्ड खेला है। इसे भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भुनाने की पूरी कोशिश करेगी। दूसरी ओर विधानसभा सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांचवीं विधानसभा की शुरूआत कल 29 मार्च से होने जा रही है।

uttarakhand news
uttarakhand news

अब देखना होगा कि पहली महिला स्पीकर अपने कार्यकाल को किस तरह चलाती हैं। ऋतु खंडूड़ी दूसरी बार विधानसभा की दहलीज पर पहुंची हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी होने के कारण उन्हें इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

devbhoomi
devbhoomi