उत्तराखंड में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, 42 डिग्री पार कर गया तापमान, जानिए कब मिलेगी राहत

0
3
LATEST UTTARAKHAND HEAT WAVE
LATEST UTTARAKHAND HEAT WAVE

DEVBHOOMI NEWS DESK: उत्तराखंड में गर्मी ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। (LATEST UTTARAKHAND HEAT WAVE) राज्य में दिन में गर्म हवाएं चल रही है वहीं रात को भी लू और उमस सोने नहीं दे रही है। राजधानी देहरादून में भी बीते बृहस्पतिवार को दस साल का रिकॉर्ड टूट गया। दून में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राज्य में सर्वाधिक तापमान की बात करें तो रुड़की में 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। हल्द्वानी में 42.6 डिग्री रहा।

LATEST UTTARAKHAND HEAT WAVE
LATEST UTTARAKHAND HEAT WAVE

LATEST UTTARAKHAND HEAT WAVE: पहाड़ों में बारिश के आसार

पहाड़ों की बात करें तो मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। हीट वेव की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार जून के पहले सप्ताह के बाद राज्य में गर्म हवाओं से राहत मिलने के आसार दिखाई दे रहें हैं। वहीं 22 जून के आस पास मॉनसून भी पहुँच सकता है। (LATEST UTTARAKHAND HEAT WAVE)

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज