Home देहरादून कांग्रेस में इस्तीफे का दौर जारी, 2 पूर्व विधायकों ने थामा भाजपा...

कांग्रेस में इस्तीफे का दौर जारी, 2 पूर्व विधायकों ने थामा भाजपा का हाथ

0
LATEST UTTARAKHAND CONGRESS NEWS

DEVBHOOMI NEWS DESK: उत्तराखंड में नेताओं का कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले (LATEST UTTARAKHAND CONGRESS NEWS) रहा है। आज यानि शनिवार को गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने भाजपा का हाथ थाम लिया है। बता दें कि उन्होंने कल ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। दोनों नेताओं को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सदस्यता दिलाई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे।

LATEST UTTARAKHAND CONGRESS NEWS
LATEST UTTARAKHAND CONGRESS NEWS
LATEST UTTARAKHAND CONGRESS NEWS:कांग्रेस को एक और झटका, अनुकृति गुसाईं ने दिया इस्तीफा

इस से पहले गढ़वाल संसदीय सीट से काँग्रेस के पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने भी कांग्रेस छोड़ कर पार्टी को झटका दिया था। वो भाजपा में शामिल हो गए थे। आज शनिवार को पार्टी की चर्चित चेहरा माने जाने वाली नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की बहु अनुकृति गुसाईं ने भी इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। (LATEST UTTARAKHAND CONGRESS NEWS)

ये भी पढिए-

Lok Sabha Election 2024

इस दिन से शुरू होगा देश में चुनावों का त्यौहार, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

Exit mobile version