Home टिहरी गढ़वाल देवप्रयाग में 17 साल के किशोर को गुलदार ने बनाया शिकार, क्रिकेट...

देवप्रयाग में 17 साल के किशोर को गुलदार ने बनाया शिकार, क्रिकेट खेलकर लौट रहा था किशोर

0
LATEST DEVPRAYAG GULDAR ATTACK

DEVBHOOMI NEWS DESK: देवप्रयाग में गुलदार ने आतंक मचाया हुआ है। बीती गुरुवार कि रात एक 17 वर्षीय किशोर को गुलदार ने निवाला (LATEST DEVPRAYAG GULDAR ATTACK) बना लिया। रात स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम ने कई घंटे की खोजबीन के बाद किशोर का क्षत-विक्षत शव घटनास्थल से काफी दूरी पर  बरामद किया। किशोर का शव मिलने के बाद से ही पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है। वन विभाग और प्रशासन की टीम ने आज यानि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गुलदार को पकड़ कर पिंजरे में कैद कर लिया है।

LATEST DEVPRAYAG GULDAR ATTACK
LATEST DEVPRAYAG GULDAR ATTACK

LATEST DEVPRAYAG GULDAR ATTACK: क्रिकेट खेल कर लौट रहा था किशोर 

बीती रात की घटना में देवप्रयाग तहसील में स्टाम्प विक्रेता बलवंत सिंह चौहान के बेटे अनुराग चौहान देवप्रयाग डिग्री कॉलेज के मैदान से शाम करीब सात बजे क्रिकेट खेलकर घर लौट रहा था, इस दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने के बाद भी गुलदार ने उसे नहीं छोड़ा। इसके बाद गुलदार किशोर को लेकर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ कई घंटों तक ढूँढने के बाद शव प्राप्त किया।

ये भी पढिए-

LATEST RUDRAPRAYAG ACCIDENT NEWS

रुद्रप्रयाग में डूंगरी मोटरमार्ग पर बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, 6 लोग थे सवार
बता दें कि अनुराग कक्षा बारहवीं का छात्र था। स्थानीय लोगों ने वन विभाग एवं सरकार से क्षेत्र में काफी दिनों से सक्रिय गुलदारों को पकड़ने की मांग की है। कल रात के गुलदार के हमले के बाद छात्र छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए आज देवप्रयाग विकासखंड के समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश कर दिया गया है।

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

Exit mobile version