Lata Mangeshkar: स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ी, वेंटिलेटर में किया शिफ्ट

0
127
27 4

दिल्ली ब्यूरो। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत एक बार फिरसे बिगड़ी। उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। आपको बता दें कि पिछले दिनों

YOU MAY ALSO LIKE

लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय भी गायिका लता मंगेशकर को वेंटिलेटर में रखा गया था जिसके बाद तबियत में थोड़ा सुधार आने के बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था। इसके बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। लेकिन आज फिर से लता जी को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। पूरे देश भर के लोग लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

30 5

92 वर्षीय लता मंगेशकर अपनी इतनी उम्र होने के कारण भी बीमार रहतीं हैं और आज उनकी ज्यादा तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर में शिफ्ट किया गया। आपको बता दें कि लता मंगेशकर का इलाज डॉक्टर प्रतीत समदानी कर रहे हैं। डॉक्टर ने एएनआई को बताया कि लता जी की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है। डॉक्टर्स की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।

28 4

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here