सावधान! लगातार बढ़ रहा गंगा का जल स्तर, मुनादी कर दी ये चेतावनी

0
211
सावधान! लगातार बढ़ रहा गंगा का जल स्तर, मुनादी कर दी ये चेतावनी

ऋषिकेश (अमित कंडियाल): उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। किसी भी प्रकार की आपदा जैसी घटना को नियंत्रित करने के ऋषिकेश तहसील प्रशासन की टीम भी मुस्तैद है। ऋषिकेश में स्थानीय प्रशासन की ओर से गंगा तटों पर बसे लोगों को मुनादी कर सुरक्षित रहने की चेतावनी दी जा रही है। प्रशासन की ओर से कई बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों को चिन्हित भी किया गया है। प्रशासन ने बाढ़ चैकियां बनाकर कर्मचारियों को तैनाती देने को लेकर भी सूची तैयार की जा रही है। आम जन जीवन किसी भी तरीके से प्रभावित न हो, उसके लिए तहसील में आपदा कंट्रोल रूम भी तैयार किया गया है। साथ ही तहसील प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। किसी भी तरह से बाढ़ जैसी समस्या उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए 0135 – 2430199 पर कॉल कर सकते है।

सावधान! लगातार बढ़ रहा गंगा का जल स्तर, मुनादी कर दी ये चेतावनी

सावधान! लगातार बढ़ रहा गंगा का जल स्तर, मुनादी कर दी ये चेतावनी

तहसीलदार अमृता शर्मा ने बताया कि बरसात के मौसम में अक्सर गंगा का जलस्तर बढ़ जाता है। जिसको देखते हुए स्थानीय प्रशासन की ओर से लोगों को मुनादी कर सुरक्षित रहने की चेतावनी दी जा रही है। साथ ही प्रशासन की ओर से बाढ़ सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

दरअसल, बरसात के मौसम में गंगा तटों पर रहने वाले लोगों के सामने अक्सर बाढ़ आती रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऋषिकेश में बीते सालों में कई बार गंगा का जल स्तर बढ़ने पर लोगों को खतरे का सामना भी करना पड़ा था। जिसको देखते हुए स्थानीय प्रशासन अलर्ट है। बाढ़ जैसी किसी भी तरह की घटना से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन की ओर से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत स्थानीय प्रशासन की ओर से मुनादी कर गंगा तटों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित रहने के लिए चेतावनी दी जा रही है। वहीं प्रशासन की ओर से सभी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।