रुड़की में महिला और 6 वर्षीय मासूम का गैंगरेप करने वाले 5 दरिंदे यहाँ से दबोचे

0
301

हरिद्वार, ब्यूरो। हरिद्वार पुलिस ने विगत शुक्रवार 24 जून 2022 की रात रुड़की में एक महिला और उसकी 6 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले 5 दरिंदों को सहारनपुर व मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों से घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की है। पुलिस टीम की इस कामयाबी पर 50 हजार के ईनाम की घोषणा की है। वारदात के संबंध में महिला केवल एक आरोपी सोनू का नाम बता सकी थी। इसके बाद पुलिस को एक सफेद रंग की ऑल्टो कार का पता चला। पुलिस ने केवल इन दोनों सुबूतों को हथियार बनाकर रात-दिन एक करते हुए 6 दिन के अंदर ही अभियुक्तों को धर दबोचा।

gangrape ke aaropi

रुड़की में महिला और 6 वर्षीय मासूम का गैंगरेप करने वाले 5 दरिंदे यहाँ से दबोचे

घटना के दिन महिला और उसकी बेटी को सोनू नाम के युवक ने अपनी बाइक से कलियर से लिफ्ट देने के लिए बैठाया था। रास्ते में उसने महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर उससे रेप किया। इस दौरान ऑल्टो कार सवार चार लोग वहां पहुंचे जिन्हें देखकर सोनू वहां से भाग गया। कार सवार लोगों ने महिला और उसकी बेटी को जबरन गाड़ी में बैठाया और मुख्य रास्ते से अंदर की ओर खेतों में ले जाकर गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी पीड़ित मां बेटी को वहीं पर छोड़कर फरार हो गए थे। वारदात के संबंध में महिला केवल एक आरोपी सोनू का नाम बता सकी थी। इसके बाद पुलिस को एक सफेद रंग की ऑल्टो कार का पता चला। पुलिस ने केवल इन दोनों सुबूतों को हथियार बनाकर रात-दिन एक करते हुए 6 दिन के अंदर ही अभियुक्तों को धर दबोचा।