Home Uncategorized क्यों कर रहे हैं यहां राज्य आंदोलनकारी प्रदर्शन?

क्यों कर रहे हैं यहां राज्य आंदोलनकारी प्रदर्शन?

0

बागेश्वर (संवाददाता- मनोज टंगडिया): सर्वदलीय उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन बागेश्वर के बैनर तले बागेश्वर जिले के चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य आंदोलनकारी प्रमाण पत्र जारी किए जाने कि मांग को लेकर बागेश्वर जिला प्रशासन के दरबार में प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन कर रहे बागेश्वर के राज्य आंदोलनकारियों का कहना है कि 2009 में जिस शासनादेश के आधार पर राज्य आंदोलनकारियों को चिह्नित किया गया था, उन शासनादेशों के आधार पर देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उधम सिंह नगर, हरिद्वार जैसे जिलों में राज्य आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। लेकिन बागेश्वर का जिला प्रशासन शासनादेश जारी होने के बावजूद भी शासन से स्वीकृती मांग रहा है। बता दें कि बागेश्वर जिले के प्रशासन कि कार्यशैली हमेशा सवालों में रही है।

अध्यक्ष पूरन पाठक का कहना है कि 2009 के शासनादेशों के आधार पर हर जिले चिह्नित राज्य आंनदोलकारीयों को प्रमाण पत्र जारी किए गए लेकिन बागेश्वर का जिला प्रशासन राज्य आंदोलनकारियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रहा है, समझ से परे है।

महिला राज्य आंदोलनकारी शांती दानू  का कहना है कि बार बार हमें बागेश्वर जिला प्रशासन के दरबार में आना पड़ रहा है। उत्तराखंड राज्य के लिए लड़ाई हमने लड़ी है। जब तक हमें राज्य आंदोलनकारी प्रमाण पत्र जारी नहीं होगा तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/channel/UCNWx

Exit mobile version