Home Uncategorized 22 मई को पंच प्यारों की अगुवाई में रवाना होगा हेमकुंड साहिब...

22 मई को पंच प्यारों की अगुवाई में रवाना होगा हेमकुंड साहिब यात्रा का पहला जत्था

0
HEMKUND SAHIB YATRA 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK:  देवभूमि उत्तराखंड में स्थित सिखों के पवित्र धाम के लिए HEMKUND SAHIB YATRA 2024 25 मई से शुरू हो रही हैं। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अनुसार 22 मई को ऋषिकेश से हेमकुंड यात्रा के लिए पंच प्यारों की अगुवाई में पहला जत्था रवाना होगा। इस जत्थे में राज्यपाल गुरमीत सिंह के भी शामिल होने के कयास लगाए जा रहें है। इससे पहले हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए 23469 यात्री रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

HEMKUND SAHIB YATRA 2024
HEMKUND SAHIB YATRA 2024

HEMKUND SAHIB YATRA 2024: हेमकुंड में जमी है 10 फीट बर्फ 

हेमकुंड साहिब के पैदल मार्ग पर भारी मात्रा में बर्फ जमी हुई है। हेमकुंड में 10 फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है। फिलहाल सेना के जवान और गुरुद्वारा प्रबंधन के लोग बर्फ हटाने में जुटे है। बता दें कि पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते अटलाकोटी में बर्फ हटाने का काम शुरू नहीं हुआ है। अगले हफ्ते तक सेना अटलाकोटी हेमकुंड में बर्फ हटाने का कार्य शुरू करने वाली है।

ये भी पढिए-

Badrinath Dham Gadu Ghada Yatra

बदरीनाथ के अभिषेक के लिए नरेंद्रनगर राजमहल में पिरोया गया तिल का तेल, 12 को खुलेंगे कपाट

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

Exit mobile version