HomeLatest NewsIPL 2026 की लेटेस्ट अपडेट, आज ईडन गार्डन्स में हेगा KKR vs...

IPL 2026 की लेटेस्ट अपडेट, आज ईडन गार्डन्स में हेगा KKR vs SRH, जानिए मैच की सब डिटेल्स

आज यानि 2 अप्रैल गुरुवार को आईपीएल 2026 के छठे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) आमने-सामने होंगी। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। ये मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस सीजन का अपना पहला मैच हार चुकी हैं, इसलिए दोनों के लिए इस मैच में जीत का खाता खोलने का अहम मौका है।

KKR vs SRH: दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) के बीच अब तक आईपीएल में 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें कोलकाता ने 19 मुकाबले जीते हैं जबकि हैदराबाद को 10 में जीत मिली है। इनके बीच एक मुकाबला टाई रहा था जिसे सुपर ओवर में कोलकाता ने अपने नाम किया। वहीं बात करें ईडन गार्डन्स की तो यहां दोनों टीमों के बीच 11 मुकाबले हुए हैं, जिनमें कोलकाता ने 8 और हैदराबाद ने 3 मुकाबले जीते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी है सबसे बड़ी चिंता

कोलकाता की गेंदबाजी इस सीजन टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। टूर्नामेंट शुरु होने से पहले ही हर्षित राणा और आकाश दीप चोट के कारण टीम से बाहर हो गये थे। वहीं मथीश पथिराना को अभी श्रीलंका क्रिकेट से एनओसी नहीं मिल पाई है, इसके अलावा कैमरन ग्रीन फिलहाल केवल बल्लेबाज के तौर पर ही उपलब्ध हैं।

KKR vs SRH
KKR vs SRH

गेंदबाजी में गहराई की यही कमी पहले मैच में भी साफ नजर आई जब कोलकाता 220 रनों का बड़ा स्कोर भी डिफेंड करने में नाकाम रही थी। स्पिन गेंदबाजी में भी कोलकाता के लिए चिंता कम नहीं है। मिस्ट्री लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी पहले मैच में कोई विकेट नहीं मिला और उन्होंने 48 रन खर्च किए।

कोलकाता की संभावित प्लेइंग-11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और ब्लेसिंग मुजरबानी।

कप्तान कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति

दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद के सामने सबसे बड़ी समस्या कप्तान पैट कमिंस का न होना है। फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के कारण वे पहले मैच में नहीं खेल नहीं पाए थे। हालाँकि कमिंस नेट्स में गेंदबाजी तो कर रहें है और टूर्नामेंट के बीच में वापसी कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल टीम को उनके बिना ही खेलना पड़ेगा।

हैदराबाद के पास बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रैविस हेड के रूप में कागज पर मजबूत टॉप ऑर्डर है, लेकिन पहले मैच में यह तीनों खास कमाल नहीं कर पाए थे। गेंदबाजी भी पहले मैच में निराशाजनक रही थी। नीतीश कुमार रेड्डी, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा आरसीबी को रोकने में सफल नहीं हुए और 201 रन का स्कोर भी नहीं बचा सके।

KKR vs SRH
KKR vs SRH

हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा।

KKR vs SRH: ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट और टॉस फैक्टर

बता दें कि ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन रहती है। यहाँ छोटी बाउंड्री से खूब रन बनते हैं। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है लेकिन बल्लेबाजों के लिए बाद में खेलना आसान हो जाता है। यहां टीमें अक्सर ओस के कारण टारगेट चेज करना पसंद करती हैं।

आईपीएल के अब तक 100 मैच ईडन गार्डन्स में खेले गए हैं। जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 42 और चेज करने वाली टीम ने 57 मुकाबले जीते हैं। ईडन गार्डन्स में आज का यह मुकाबला (KKR vs SRH) का 101वाँ आईपीएल मैच होगा। पूर्वानुमान के अनुसार आज कोलकाता में मौसम गर्म रहेगा और धूप काफी तेज रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 25 डिग्री से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़िए- Delhi Capitals Squad 2026: Full Players List with Prices & Roles

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments