KKR vs LSG: भारत के क्रिकेट के त्यौहारIPL 2026 के 15वें मुकाबले में आज यानी गुरुवार, 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से भिड़ने वाली है। शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच पर बादलों का गहरा साया है, क्योंकि कोलकाता में आज बारिश की 90% संभावना जताई गई है। केकेआर के लिए यह सीजन अब तक निराशाजनक रहा है, जहाँ टीम ने अपने 3 मैचों में से 2 हारे हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। दूसरी ओर, ऋषभ पंत की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स भी आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी।
KKR vs LSG: दोनों टीम्स के बीच हेड-टू-हेड
KKR vs LSG के आंकड़ों की बात करें तो कोलकाता के खिलाफ लखनऊ का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है:
- कुल मैच: 6
- लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत: 4
- कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत: 2
- ईडन गार्डन्स में: यहाँ भी लखनऊ आगे है, 3 मैचों में से 2 में उसे जीत मिली है।
पिच रिपोर्ट कहती है बल्लेबाजों की होगी चांदी
ईडन गार्डन्स की पिच अपनी ‘फ्लैट’ सतह के लिए जानी जाती है, जो बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहती है। इस सीजन यहाँ खेले गए दोनों मैचों में 200+ का स्कोर बना है। हालांकि, मौसम में नमी और बारिश की संभावना के कारण शुरुआत में तेज गेंदबाजों (पेसर्स) को अतिरिक्त स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकता है। KKR vs LSG में भी मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स भी अपनी भूमिका निभा सकते हैं, बशर्ते पिच सूखी रहे।
टूर्नामेंट में अब तक KKR का हाल
ये KKR का इस सीजन चौथा मैच होगा। टीम अब तक 3 मैचों में से 2 मैच हार चुकी है और एक मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। अभी तक कप्तान अजिंक्य रहाणे और ओपनर फिन एलन की जोड़ी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई। KKR vs LSG में टीम प्रबंधन एलन और टिम सीफर्ट की जोड़ी को आजमा सकता है।

अच्छी खबर यह है कि सुनील नरेन बीमारी से उबर गए हैं और टीम में वापसी कर सकते हैं। वहीं वरुण चक्रवर्ती की उंगली में चोट के कारण उनका खेलना अभी भी संदिग्ध है। इसके अलावा कैमरन ग्रीन भी इस मैच से गेंदबाजी भी कर सकते हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण अब तक वे सिर्फ बल्लेबाजी कर रहे थे। इस सीजन KKR के टॉप परफॉर्मर अंगकृष रघुवंशी रहे हैं जिन्होंने 3 मैचों में 110 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं।
LSG भी कोशिशों में लगी हुई है
लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले मैच में जीत के बाद पूरी तरह आत्मविश्वास से भरी है। कप्तान ऋषभ पंत ने पिछले मैच में तीसरे नंबर पर खेलते हुए नाबाद 68 रन ठोके थे। LSG के टॉप ऑर्डर में मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम और ऋषभ पंत जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं। ये तीनों KKR vs LSG में गेंदबाजों पर शुरू से ही हावी होने की कोशिश करेंगे। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं।

READ MORE:
- “Not Good Enough!” Hardik Pandya Fires at MI Bowlers After RR Loss.
- Rajasthan Royals Team Preview IPL 2026: Full Squad, Key Players, Strengths & Winning Chances.
- RR vs MI Match Prediction, Playing 11, Pitch Report & Key Players – IPL 2026 Match 13.
क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल?
कोलकाता में आज मौसम काफी अस्थिर रहने वाला है। 90% बारिश की संभावना और उमस भरे वातावरण के बीच KKR vs LSG के टॉस की भूमिका काफी अहम हो जाएगी। दिन का तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है, जो रात में गिरकर 26 डिग्री तक आने की उम्मीद है। यदि बारिश के कारण मैच छोटा होता है, तो डकवर्थ-लुईस नियम निर्णायक साबित हो सकता है।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग-11
- कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन/रचिन रवींद्र, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, वरुण चक्रवर्ती/कार्तिक त्यागी।
- लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमरण सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव।
Stay connected with Devbhoominews on Instagram, YouTube, Twitter (X), Facebook, LinkedIn, and Pinterest. Use the hashtag #DevBhoomiNews for a chance to be featured in our stories!
For more updates on News, Business, Markets, Auto, Cars & Bikes, Technology, Education, Study & Exams, Sports (including Live Scores), Entertainment (Movies & TV), Lifestyle, Living, Astrology (Rashifal), Reviews, and Guides, keep visiting our blog. Also, don’t forget to read our previous article, IPL 2026 में आज होगा DC vs MI, दिल्ली की फ्लैट पिच पर कौन मारेगा बाजी? Join our WhatsApp Community for daily updates and trending news.

