Home एंटरटेनमेंट Kangana On Hijab: हिजाब विवाद पर भड़की कंगना, कहा अगर हिम्मत दिखानी...

Kangana On Hijab: हिजाब विवाद पर भड़की कंगना, कहा अगर हिम्मत दिखानी है तो यहां दिखाओं…

0
devbhoomi

नई दिल्ली ब्यूरो। कर्नाटक के उडुपी से शुरू हुआ हिजाब विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। देश के हर बड़े मुद्दे पर अपनी राय रखने वाली कंगना रनौत ने

YOU MAY ALSO LIKE

भी अब इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस मुद्दे पर एक पोस्ट किया है।

आपको बता दें कि लेखक आनंद रंगनाथन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिजाब विवाद पर एक पोस्ट जारी किया था। इस पोस्ट में लिखा था “ईरान 1973 में और अब..50 सालों में बिकिनी से लेकर बुर्के तक..जो लोग इतिहास से नहीं सीखते वे इसे दोहराने के लिए अभिशप्त हैं।” लेखक आनंद रंगनाथन के इस पोस्ट से वह यह दिखा रहें है कि 1973 में वहां की महिलाओं ने बिकिनी पहनी हुई हैं और अब की तस्वीर में महिलाएं बुर्का पहनी हुई हैं। लेखक के इस पोस्ट को कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “अगर हिम्मत दिखानी है तो अफगानिस्तान में बुर्का न पहनकर दिखाओ… खुद को पिंजरे से मुक्त करना सीखें।” अब कंगना रनौत का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि इस विवाद की शुरुआत कर्नाटक के उडुपी के सरकारी कॉलेज फॉर विमेन से हुई थी। कॉलेज की 6 छात्राओं को कॉलेज में हिजाब पहनकर आने से रोका गया। जिसके बाद छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के इस फैसले पर विरोध जताया। विरोध जताने पर कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं के माता-पिता को कॉलेज में बुलाया और इस विषय पर चर्चा हुई, जिसका कोई परिणाम नही निकला।

हिजाब का ये विवाद इतना बढ़ा की कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन के साथ पथराव भी किया गया। इसके बाद हालात बिगड़ने पर प्रशासन को इस मामले में दखल देना पड़ा।  

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here

Exit mobile version