Home देश हादसे का शिकार हुए सिंगर Jubin Nautiyal, अस्पताल में भर्ती

हादसे का शिकार हुए सिंगर Jubin Nautiyal, अस्पताल में भर्ती

0
Jubin Nautiyal Accident News

Uttarakhand Devbhoomi Desk: हर भारतीय दिल की धड़कन और पॉपुलर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal Accident News) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि सिंगर गुरुवार सुबह एक दुर्घटना का शिकार हो गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि सिंगर के सिर और पसली पर गंभीर चोटें आई हैं जिसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

दरअसल, खबर सामने आई हैं कि वो अपने घर पर ही सीढ़ियों से गिर गए हैं, जिसके बाद वह बुरी तरह से घायल हो गये। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गायक की कोहनी और रिब्स में फ्रैक्चर आया है।

यह भी पढ़े:
Dehradun crime news today
बेटे की चाहत में मां ने की सारी हदें पार, नवजात के साथ किया ऐसा काम

Jubin Nautiyal Accident News हाल ही में रिलीज हुआ नया गाना

यूथ के बीच जुबिन नौटियाल काफी फेमस हैं। उनके गाने फैंस के बीच खूब पसंद किए जाते हैं। अपने मधुर आवाज से ही उन्होंने इंडस्ट्री (Jubin Nautiyal Accident News) में अपनी अलग पहचान बनाई है। ऐसे में उनके हादसे की खबर सुनके फैंस को झटका लगा है और वह उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में जुबिन का नया गाना ‘तू सामने आए’ रिलीज हुआ है। जिसको लेकर फैंस में काफी उत्साह है।

यह भी पढ़े:
नाबालिग पर फायर करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal Accident News) के दाएं हाथ में काफी चोट आई है। डॉक्टर्स का कहना है कि उनके बाएं हाथ का ऑपरेशन करना पड़ेगा। फिलहाल वह पूरी तरह से डॉक्टरों की निगरानी में है। 

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version