झूठी निकली पति की कहानी, चारधाम यात्रा पर आई नई नवेली दुल्हन को धक्का देकर मार डाला

0
324

सेल्फी लेते वक्त नहीं ऐसे खाई में गिरी थी नई नवेली दुल्हन, पति अरेस्ट
नई नवेली दुल्हन को चारधाम यात्रा पर लाया और एनएच से धक्का देकर उतारा मौत के घाट

नई टिहरी/देहरादून, ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी युवक पर अपनी नई नवेली दुल्हन को चार धाम यात्रा के बाद नई टिहरी जिले के अंतर्गत देवप्रयाग सौड़पानी के पास नेशनल हाईवे से धक्का देकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगा है। नई नवेली दुल्हन प्रियंका के भाई ने देवप्रयाग थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को देवप्रयाग थाना क्षेत्र से ही अरेस्ट कर लिया है। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, विगत 2 अगस्त 2022 को उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग के पास सौड़पानी से एक महिला खाई में गिर गई थी। महिला के पति ने पुलिस को बताया था कि वह सेल्फी लेते वक्त खाई में गिर गई, लेकिन इसके पीछे की कहानी झूठी निकली। महिला के भाई ने आरोप लगाया है कि विगत 7 जुलाई को शादी के बाद ससुराल वाले और उसकी बहन का पति दहेज के लिए दबाव बनाता था। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता था। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या उसी के जीजा ने की है।

WhatsApp Image 2022 08 07 at 11.38.38 AM
 

मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी प्रियंका अपने पति राहुल के साथ चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आई थी। बदरीनाथ के दर्शन करने के बाद 2 अगस्त 2022 को वह वापस लौट रहे थे। सौड़पानी देवप्रयाग के पास महिला नेशनल हाईवे से खाई में गिर गई। महिला के पति ने पुलिस को जानकारी दी कि वह सेल्फी ले रही थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया। इसके बाद मृतक महिला के भाई गौरव कुमार निवासी सिविल लाइन मुरादाबाद ने देवप्रयाग थाने में राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गौरव ने बताया कि उसकी बहन प्रियंका की शादी राहुल के साथ 7 जुलाई 2022 को हुई थी। महिला के परिजन शादी के खिलाफ थे। राहुल अपनी पत्नी प्रियंका पर दहेज को लेकर लगातार दबाव बनाता था। ऐसे में राहुल ने ही प्रियंका की धक्का देकर हत्या की है। पुलिस ने मामले में पति राहुल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर रविंद्र चमोली ने बताया कि आरोपी राहुल को देवप्रयाग के पास से ही अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।