नक्सली हमले में शहीद ITBP एएसआई का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, मचा कोहराम

0
144

देहरादून, ब्यूरो। वीरभूमि उत्तराखंड का एक और जवान देश के नाम शहीद हो गया है। देवप्रयाग निवासी इस जवान की नक्सली हमले में हुए आईईडी ब्लास्ट में मौत हो गई। एक दिन पहले छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की ओर से किए गए आईईडी हमले में देवप्रयाग निवासी आईटीबीपी की 53वीं बटालियन के जवान एएसआई राजेंद्र सिंह का पार्थिव उनके पैतृक गांव कोटी पहुंच गया है। उनके निधन और पार्थिव शरीर घर पहुंचने की खबर सुनते ही परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। परिजनों, पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों की ओर से किए गए आईईडी धमाके में देवप्रयाग इलाके के ग्राम कोटी के निवासी आईटीबीपी जवान राजेन्द्र सिंह शहीद हो गए। इसके साथ ही एक अन्य सिपाही भी बुरी तरह जख्मी हुआ है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। राजेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर उनके गांव कोटी पहुंचते ही परिवार और गांव में महौल गमगीन है।

आपको बता दें कि एक दिन पूर्व हुए इस नक्सली हमले में उत्तराखंड के देवप्रयाग ग्राम कोटी निवासी राजेन्द्र सिंह शहीद हो गए। इसके अलावा एक जवान घायल है। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के सोनपुर इलाके के ढ़ोगरीबेड़ी में आईईडी लगाया हुआ था।

javan

यहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए निकले आईटीबीपी के 53वीं बटालियन के जवान रूटीन गश्त कर रहे थे। इस दौरान पहले से प्लांट किए आईईडी को नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया। धमाके की चपेट में आने से एएसआई राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं, हेड कांस्टेबल महेश बुरी तरह से जख्मी है। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, घटनास्थल पर पर पहुंचे एसपी सदानंद कुमार और नक्सल ऑपरेशन एसपी अक्षय ने कहा, नक्सलियों को पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है।